फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav said – Changes in old laws symbolizing slavery are historic

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- गुलामी के प्रतीक पुराने कानूनों में परिवर्तन ऐतिहासिक

Sun, 30 Jun 2024 10:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 30 Jun 2024 10:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में अनेक विषय परिवर्तित स्वरूप में सामने आते हैं। भारत की प्राचीन न्याय पद्धति काफी सरल थी। हमारी पंच परंपरा भी अनूठी थी। राजा विक्रमादित्य की न्याय परंपरा से भी तत्कालीन समाज लाभान्वित था।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav said – Changes in old laws symbolizing slavery are historic
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करने के क्रम में कुछ कानूनों में आमूलचूल परिर्वतनों का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश में लागू पुलिस और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई बदलाव किए जा रहे हैं। सीएम ने रविवार को द पोलिमेथ सोसाइटी द्वारा नवीन न्याय संहिता पर आयोजित वेबिनार में यह बात कही। डॉ. यादव ने कहा कि यह समाज के लिए सुव्यवस्थाएं स्थापित करने का प्रयास है। अच्छे और सकारात्मक भाव के साथ किए गए इन परिवर्तनों के लिए केंद्र सरकार बधाई की पात्र है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में अनेक विषय परिवर्तित स्वरूप में सामने आते हैं। भारत की प्राचीन न्याय पद्धति काफी सरल थी। हमारी पंच परंपरा भी अनूठी थी। राजा विक्रमादित्य की न्याय परंपरा से भी तत्कालीन समाज लाभान्वित था। प्रधानमंत्री मोदी ने अंग्रेजों के शासन काल से लागू कानूनों में आवश्यक परिवर्तन का ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार और प्रदेश के नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए मध्य प्रदेश में इन कानूनों को लागू करने के साथ ही उनके समुचित प्रचार प्रसार का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करीब 400 घंटे के परिश्रम और विभिन्न स्तर की बैठकों के बाद व्यापक विचार-विमर्श पश्चात नए कानूनों के प्रारूपों को अंतिम रूप प्रदान किया है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर सुझाव भी प्राप्त किए गए। पूर्व में भी नई शिक्षा नीति: 2020 लागू करने के पहले करीब दो लाख लोगों के सुझाव प्राप्त हुए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस वेबिनार के आयोजन के लिए पोलीमेथ सोसाइटी को बधाई दी। प्रारंभ में सोसायटी की ओर से राजीव ने भारतीय न्याय संहिता के क्रमिक विकास की यात्रा की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed