फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Case of land jihad in Bhopal, Mazar built on government land, collector orders inquiry

MP News: भोपाल में लैंड जिहाद का मामला, सरकारी जमीन पर बनाई मजार, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Sat, 17 Jun 2023 03:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Jun 2023 03:51 PM IST
सार

भोपाल के कलियासोत डैम के तरफ पंडित खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास अवैध मजार का निर्माण किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यहां पर एक मजार थी, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ते बढ़ते चार से पांच हो गई है।

विज्ञापन
MP News: Case of land jihad in Bhopal, Mazar built on government land, collector orders inquiry
भोपाल में लैंड जिहाद की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में लव जिहाद के बाद अब लैंड जिहाद का मामला सामने आया है। शहर के कलियासोत डेम और पंडित खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के आसपास सरकारी जमीन पर चार से पांच मजार बना दी गई। इस मामले की शिकायत के बाद भोपाल कलेक्टर ने मामले की जांच करने के आदेश दिए है। 
विज्ञापन


भोपाल के कलियासोत डैम के तरफ पंडित खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास अवैध मजार का निर्माण किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यहां पर एक मजार थी, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ते बढ़ते चार से पांच हो गई है। इसकी शिकायत करने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई कर इनको हटाया था। अब फिर से मजार बना दी गई। इनमें से कुछ मजार कॉलेज की जमीन पर है। उनका कहना है कि यहां पर धीरे धीरे मजार बनाकर जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मामले में प्रशासन को शिकायत की थी। इसके बाद भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने मामले में जांच कर रिपोर्ट मांगी है। कलेक्टर ने निर्माण किसने किया, अनुमति किससे ली और इसके निर्माण का उद्देश्य को लेकर जांच करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में संस्कृति बचाव मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह मुद़्दा हम कई बार उठा चुके है। मंदिरों के मामले में प्रशासन तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार रहता है, लेकिन यहां पर शिकायत के बावजूद अवैध तरीके से मजारें बनाने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed