फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Cabinet expansion! The place of Kamlesh who broke into Kamalnath's stronghold is confirmed

MP News: मंत्रिमंडल का विस्तार! कमलनाथ के गढ़ में सेंध लगाने वाले कमलेश की जगह पक्की, पुरानों के भी अरमान जगे

Mon, 15 Jul 2024 07:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 07:35 PM IST
सार

कैबिनेट की गुंजाइश में महज तीन विधायकों को एडजस्ट किया जा सकता है, जबकि मंत्री पद चाहने वालों की तादाद इससे कई ज्यादा दिखाई दे रही है। सूत्रों का कहना है कि अमरवाड़ा से जीत हासिल करने वाले विधायक कमलेश शाह को डॉ. मोहन कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

विज्ञापन
MP News: Cabinet expansion! The place of Kamlesh who broke into Kamalnath's stronghold is confirmed
प्रदेश के मंत्रिमंडल के विस्तार की उम्मीद ने कई नेताओं के अरमान जगा दिए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपचुनाव में विजय पताका लहराने के बाद अब प्रदेश सरकार के कैबिनेट आकार पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अमरवाड़ा सीट भाजपा की झोली में डालने वाले कमलेश शाह को इस विस्तार में मंत्री पद मिलने की संभावना प्रबल मानी जा रही है। इसके साथ ही भाजपा के कुछ सीनियर नेताओं के अरमान भी जाग गए हैं, जिन्हें पिछले विस्तार के दौरान मंत्री पद से वंचित रख दिया गया था। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि कैबिनेट की गुंजाइश में महज तीन विधायकों को एडजस्ट किया जा सकता है, जबकि मंत्री पद चाहने वालों की तादाद इससे कई ज्यादा दिखाई दे रही है। सूत्रों का कहना है कि अमरवाड़ा से जीत हासिल करने वाले विधायक कमलेश शाह को डॉ. मोहन कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शाह को मंत्री पद देकर भाजपा अपना वादा पूरा कर सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने विजयपुर विधायक रामनिवास रावत को उप चुनाव हुए बिना ही मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया है। इसके अलावा फिलहाल कांग्रेस से आयातित बीना विधायक का मामला फिलहाल अधर में अटका हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन


दौड़ में यह भी 
जानकारी के मुताबिक प्रदेश की मोहन कैबिनेट में फिलहाल तीन पद खाली हैं। इनमें से एक सीट कमलेश शाह को मिलने की प्रबल संभावना है। जबकि बाकी बची दो मंत्री सीटों पर कुछ सीनियर नेताओं और पूर्व मंत्रियों ने अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। इनमें गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह के नाम सबसे आगे हैं। यह दोनों नेता प्रदेश की पिछली सरकारों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा लंबे समय से मंत्री पद की कतार में खड़े इंदौर विधायक रमेश मेंदोला को भी अपनी बारी आने की उम्मीदें बंधी हुई हैं। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय के इस मंत्रिमंडल में शामिल रहने से मेंदोला के लिए फिलहाल रास्ते आसान नहीं बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले माह हो सकता है विस्तार
सूत्रों का कहना है कि सीएम डॉ. मोहन कैबिनेट का अगला विस्तार 15 अगस्त से पहले किया जा सकता है। इससे पहले सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभार आवंटित किए जाने की उम्मीद है। बताया जा रहा है नए सिरे से मिलने वाली जिम्मेदारियों के मुताबिक ही मंत्री स्वतंत्रता दिवस के झंडावंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed