फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's organizational meeting on February 26-27 in Bhopal, will review the seats lost

MP News:  भाजपा की संगठनात्मक बैठक 26-27 फरवरी को भोपाल में, हारी सीटों की करेंगे समीक्षा

Sat, 25 Feb 2023 09:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Feb 2023 09:07 PM IST
सार

बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा संबोधित करेंगे। बैठक में प्रदेश टोली, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिले के प्रभारी महामंत्री व जिला टोली उपस्थित रहेगी

विज्ञापन
MP News: BJP's organizational meeting on February 26-27 in Bhopal, will review the seats lost
बीजेपी पार्टी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठकें 26 एवं 27 फरवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। इसमें बूथ विस्तारक अभियान, आकांक्षी विधानसभा यानी 2018 में हारी सीटों और सातों मोर्चो की बैठक होगी।  26 फरवरी को सुबह 10 बजे मन की बात कार्यक्रम के साथ बूथ विस्तारक अभियान पार्ट-2 एवं बूथ विस्तारक कार्ययोजना की बैठक आयोजित होगी।
विज्ञापन


बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा संबोधित करेंगे। बैठक में प्रदेश टोली, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिले के प्रभारी महामंत्री व जिला टोली उपस्थित रहेगी। दोपहर 2.30 बजे आकांक्षी विधानसभा प्रभारी बैठक आयोजित होगी। इसमें आकांक्षी सीटों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


27 फरवरी को पार्टी के सातों मोर्चो की संयुक्त बैठक आयोजित होगी, जिसमें मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। जिसके बाद 1 बजे समस्त मोर्चो की समानान्तर बैठक होगी। इन बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed