फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's message will reach every OBC family, will run a comprehensive public relations campaign on cast

MP News: हर ओबीसी परिवार तक पहुंचेगा भाजपा का संदेश, जातीय जनगणना पर चलाएगी व्यापक जनसंपर्क अभियान

Fri, 06 Jun 2025 07:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 06 Jun 2025 07:07 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने जातीय जनगणना को लेकर बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में निर्णय लिया गया कि भाजपा का पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश के हर ओबीसी परिवार तक पहुंचकर जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों और निर्णयों की जानकारी देगा।

विज्ञापन
MP News: BJP's message will reach every OBC family, will run a comprehensive public relations campaign on cast
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यशाला में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण, संगठन महामंत्री हितानंद, मंत्री कृष्णा गौर व नारायण सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की सच्चाई और भाजपा सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के साथ वर्षों तक छल किया, न उनके लिए मंत्रालय बनाया और न ही आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। वहीं, भाजपा सरकार ने एनईईटी में आरक्षण से लेकर यूपीएससी/पीएससी कोचिंग और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण तक कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में उमा भारती, बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह से लेकर डॉ. मोहन यादव तक ओबीसी वर्ग से मुख्यमंत्री बने हैं। आज 51% बूथ अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से हैं, जो भाजपा की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
विज्ञापन


डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि जातिगत जनगणना कांग्रेस की नहीं, मोदी सरकार की पहल है। कांग्रेस ने जब सत्ता में थी तब कभी जनगणना की चिंता नहीं की। नेहरू से लेकर मनमोहन सरकार तक उन्होंने ओबीसी की आवाज दबाई। राहुल गांधी आज वोट के लिए जातिगत जनगणना की बात करते हैं, जबकि खुद उनके पूर्वजों ने उसे रोका था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ को उजागर करना और मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।  हितानंद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र को साकार किया है।  मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि ओबीसी समाज मोदी जी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास करता है। कार्यशाला में इस बात पर भी जोर दिया गया कि कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की, जबकि भाजपा ने सम्मान और भागीदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed