फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP National President JP Nadda's visit is located, Amit Shah will come on 26

MP News: नड्डा का भोपाल दौरा स्थगित, तोमर कल भाजपा सोशल मीडिया विंग की बैठक लेंगे

Fri, 21 Jul 2023 10:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 21 Jul 2023 10:28 PM IST
सार

सोशल मीडिया की बैठक शनिवार को होने जा रही है। नड्डा सोशल मीडिया और चुनाव प्रबंधन की बैठक में शामिल होने ही भोपाल आ रहे थे, लेकिन उनका दौरा स्थगित हो गया है।

विज्ञापन
MP News: BJP National President JP Nadda's visit is located, Amit Shah will come on 26
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 जुलाई को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा स्थगित हो गया। अब शनिवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव बैठक लेंगे। शनिवार को नरेंद्र सिंह तोमर सोशल मीडिया विंग की बैठक लेंगे। वे सोशल मीडिया विंग के पदाधिकारियों को विपक्ष के आरोपों को करारा जवाब देने, केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति बताएंगे। 
विज्ञापन

भाजपा सोशल मीडिया विंग की बैठक शनिवार को होने जा रही है। नड्डा सोशल मीडिया विंग और चुनाव प्रबंधन की बैठक में शामिल होने ही भोपाल आ रहे थे, लेकिन उनका दौरा स्थगित हो गया है। अब शनिवार को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर बैठक लेंगे। शाम को प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव भी भोपाल पहुंच कर बैठक में शामिल होंगे। इन बैठकों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम माना जा रहा है। रविवार को भी भाजपा की एक बैठक होने वाली है। 
विज्ञापन


चुनावी समितियों की हो सकती है घोषणा 
प्रदेश भाजपा ने प्रदेश में चुनावी तैयारी तेज कर दी है। लगातार दो दिन तक भाजपा मुख्यालय में चुनावी तैयारी को लेकर मंथन होगा। इन बैठकों में चुनाव की रणनीति पर मंथन के साथ ही करीब डेढ़ दर्जन चुनाव समितियों के पदाधिकारियों के नामों की अधिकारिक घोषणा होगी। इसमें प्रचार अभियान, यातायात, विधि समिति, दौरा समिति समेत जिलों में चुनाव प्रभारियों के नामों का भी एलान किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 और 30 जुलाई को आएंगे शाह 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी चुनावी तैयारी को लेकर प्रदेश के दौरे पर आएंगे। शाह के 26 जुलाई और 30 जुलाई को भोपाल आने की चर्चा है। वे यहां पर चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक लेंगे। हालांकि, अभी शाह के दौरे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed