फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP crosses 75 lakh members, target to make more than 100 members at every booth on September 25

MP News: भाजपा के 75 लाख सदस्य पार, 25 सितंबर को हर बूथ पर 100 से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

Mon, 23 Sep 2024 07:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 23 Sep 2024 07:50 PM IST
सार


मध्य प्रदेश भाजपा ने 75 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। अब भाजपा ने 25 सितंबर को प्रदेश के हर बूथ पर 100 से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
MP News: BJP crosses 75 lakh members, target to make more than 100 members at every booth on September 25
bjp flag

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा ने रविवार को एक दिन में 10 लाख सदस्य बना कर नया कीर्तिमान रच दिया है। यह पहला मौका है जब भाजपा ने 24 घंटे में 10 लाख सदस्य बनाए हैं। इसके साथ ही सोमवार को भाजपा ने 75 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया। सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलना है। अब भाजपा ने बुधवार को प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों को उम्मीद है कि पार्टी के एक करोड़ सदस्य पहले चरण में ही पूरे कर लिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर को संगठन पर्व के तहत अधिकतम सदस्यता दिवस के रूप में मनाने जा रही है। अधिकतम सदस्यता दिवस के संबंध में सोमवार को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों की विस्तारित बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में कार्यकर्ताओं सोमवार को दोपहर तक मध्य प्रदेश में संगठन पर्व के तहत सदस्यता का आंकड़ा 75 लाख को पार करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और पार्टी संगठन द्वारा तय किए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। संगठन पर्व में 75 लाख का आंकड़ा मध्य प्रदेश भाजपा द्वारा पार करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को भाजपा परिवार में स्वागत किया है और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि भाजपा मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम से जल्द ही सदस्यता के एक करोड़ के जादुई आंकड़े को पार करेगी।
विज्ञापन



रिकॉर्ड सदस्यता दिलाने का लिया संकल्प
भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की विस्तारित बैठक में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती पर अधिकतम सदस्यता दिवस पर रिकॉर्ड संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 25 सितंबर को अपने-अपने क्षेत्र में अधिकतम सदस्यता का रिकॉर्ड बनाएंगे। इसका सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। हर बूथ पर 25 सितंबर को कम से कम 100 सदस्य बनाए जाएंगे। सभी प्रमुख कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। बूथों की जिम्मेदारी पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को देने के साथ दूरस्थ अंचल वाले बूथों पर 24 की शाम को ही पार्टी कार्यकर्ताओं को पहुंचना तय किया गया, ताकि 25 सितंबर को सुबह से लोगों को सदस्य बनाया जाना सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व ने भी दी बधाई 
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार और रविवार को युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। एक दिन में मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड 10 लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें 7 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने विधिवत सदस्यता फार्म भी भर दिया है। इस उपलब्धि के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की पूरी टीम को बधाई दी है। 

मंडल बैठक में मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, सदस्यता सहयोगी के साथ क्षेत्र के जिला पंचायत-जनपद पंचायत के सदस्य, महापौर, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगणों के साथ मंडल में निवासरत सभी श्रेणी के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed