फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP countered on Congress's allegations, VD said - Congress has always been doing politics of lies, d

MP News: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, वीडी बोले- कांग्रेस हमेशा झूठ, छल, कपट की राजनीति करती रही है

Sat, 22 Feb 2025 12:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Feb 2025 12:21 AM IST
सार

कांग्रेस के ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) को लेकर भाजपा सरकार पर लगाए आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ, छल, कपट की नकारात्मक राजनीति करती रही है।

विज्ञापन
MP News: BJP countered on Congress's allegations, VD said - Congress has always been doing politics of lies, d
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर में तैयारियों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का अयोजन 24 फरवरी से होने जा रहा है। समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके पहले 23 फरवरी को प्रधानमंत्री प्रदेश के विधायकों, सांसदों से चर्चा करेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेन्शनल सेंटर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे।  शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के आरोपों पर प्रतक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज का विकसित मध्यप्रदेश ही भाजपा सरकारों के काम का हिसाब है। कांग्रेस हमेशा झूठ, छल, कपट की नकारात्मक राजनीति करती रही है। इसलिए कोई अच्छी बात कभी कांग्रेस के नेताओं के मुंह से निकलती ही नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2003 से पहले मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य था और दुरावस्था का शिकार था। प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी से 2003 के पहले के उस मध्यप्रदेश की दुरावस्था का हिसाब मांगती है, क्या जीतू पटवारी ये हिसाब जनता को दे पाएंगे? श्री शर्मा ने कहा कि 2003 के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने मध्यप्रदेश को खुशहाली और विकास के रास्ते पर आगे बढाना शुरू किया। प्रदेश में हुए इस विकास का हिसाब मध्यप्रदेश की जनता दे रही है। उन्होंने कहा कि आज जो विकसित मध्यप्रदेश और कानून व्यवस्था की जो सुदृढ़ स्थिति दिखाई देती है, यह भाजपा की सरकारों के काम का हिसाब है।  शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से मध्यप्रदेश सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed