फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP attacks Congress's anti-Ambedkar thinking, Vishnudutt Sharma said- Congress should apologize

MP News: कांग्रेस की अंबेडकर विरोधी सोच पर भाजपा का हमला, विष्णुदत्त शर्मा बोले- कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए

Tue, 17 Jun 2025 08:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 Jun 2025 08:58 PM IST
सार

मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ न सिर्फ उनके जीवन में अन्याय किया, बल्कि उनके विचारों को भी कभी सम्मान नहीं दिया। 

विज्ञापन
MP News: BJP attacks Congress's anti-Ambedkar thinking, Vishnudutt Sharma said- Congress should apologize
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार ने न सिर्फ बाबा साहब को जीते जी अपमानित किया, बल्कि मरणोपरांत भी उनके विचारों की अनदेखी की। बता दें इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और आरएसएस का नाम लेकर कहा था कि यह पहले नेहरू और अब अंबेडकर को टॉरगेट कर रहे हैं। ग्वालियर में पोस्टर लगा कि संविधान के निर्माता बाबा साहब अंडेडकर नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: एमपी में तेजी से बढ़ रहा मानसून, अब तक 19 जिलों में दी दस्तक, दिल्ली जा रही फ्लाइट भोपाल में डायवर्ट
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस 23 जून से जन-जागरण अभियान नहीं, बल्कि "माफी यात्रा" निकाले और बाबा साहब के खिलाफ किए गए कृत्यों के लिए उपवास रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने डॉ. अंबेडकर को 1952 और 1954 के चुनाव में हराया, कानून मंत्री पद से इस्तीफा देने पर मजबूर किया और भारत रत्न तक नहीं दिया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एडविना माउंटबेटन को पत्र लिखकर बाबा साहब अंबेडकर के कैबिनेट में न रहने की खुशी जाहिर की थी। ऐसी सोच और चरित्र वाली कांग्रेस पार्टी आज बाबा साहब के सम्मान की बात कर रही है, जो एक बहुत ही शर्मनाक स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: नौ साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ, दो लाख नए पद सृजित होंगे, सीएम बोले- सभी वर्ग के हित का रखा ध्यान

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने डॉ. अंबेडकर का एक भी स्मारक नहीं बनने दिया। जबकि भाजपा की सरकारों ने बाबा साहब से जुड़े पांच स्थानों को "पंच तीर्थ" के रूप में विकसित किया है। लंदन, दिल्ली, नागपुर, मुंबई और महू में बाबा साहब की स्मृतियों को सहेजने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर सिर्फ वोटबैंक की राजनीति कर रही है, जबकि असली सम्मान भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता अब बाबा साहब का नाम लेकर संवैधानिक सम्मान की बात करते हैं, जो जनता के साथ धोखा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed