फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP aims to make 1.5 crore members in the state, membership campaign will decide the stature of the l

MP News: प्रदेश में भाजपा का डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य, सदस्यता अभियान से तय होगा नेताओं का कद

Wed, 21 Aug 2024 06:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 21 Aug 2024 06:47 PM IST
सार


भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। पिछली बार प्रदेश में भाजपा के 95 लाख सदस्य थे। 

विज्ञापन
MP News: BJP aims to make 1.5 crore members in the state, membership campaign will decide the stature of the l
भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत पार्टी का लक्ष्य 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का है। इस बार, अभियान की सफलता से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि इससे जिलों के नेताओं का कद भी तय होगा। जो नेता ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने में सफल होंगे, उन्हें संगठन में बड़ा पद मिल सकता है। वहीं, निष्क्रिय नेताओं की सूची भी तैयार की जाएगी। बता दें, भाजपा हर छह साल में नए सिरे से सदस्य बनाती है। पिछली बार भाजपा के 95 लाख सदस्य थे। इस बार 55 लाख अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक के दौरान सभी नेताओं को संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हर नेता को अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती से खड़ा करना होगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर चुकी है। शर्मा ने कहा कि संगठन को कमजोर बूथों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए हर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को जुटना होगा। उन्होंने कहा कि एक-एक शक्ति केंद्र पर ध्यान देना होगा। नए प्रयोग करना होंगे। कौन सा वर्ग हमसे छुटा हुआ है उस पर ध्यान दे। विधानसभ्ज्ञा लोकसभा में किस वर्ग का वोट हमें नहीं मिला इस पर फोकस करें। शर्मा ने कहा कि अवसर पर काम होता है तो इतिहास बनता है। प्रदेश में दो करोड़ 24 लाख वोट लोकसभा में मिले। हमें लोकसभा में हारी हुई 27 विधानसभा और विधानसभा चुनाव में हारी 66 सीटों पर फोकस करना होगा। 
विज्ञापन


चार तरीके से सदस्यता, मिस्ड कॉल का नंबर जारी  
भाजपा सदस्यता अभियान में चार तरीके अपनाएंगी। पार्टी ने एक मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 जारी किया है, जिस पर कॉल करके लोग सदस्य बन सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत हर मिस्ड कॉल को फिजिकली वेरीफाई किया जाएगा। इसके साथ ही, क्यूआर कोड और नमो एप के जरिए भी सदस्यता अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा। मैनुअली फॉर्म भरकर भी भाजपा की सदस्यता ली जा सकेगी। 
विज्ञापन


जिला स्तर पर बनेगी टीमें 
सदस्यता अभियान को मजबूत करने के लिए जिलेवार टीमें बनेंगी। जिला स्तर पर सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने के लिए 1+3 टीमें बनाई जाएंगी। शक्ति केंद्रों के संयोजक सदस्यता अभियान का नेतृत्व करेंगे। जिलेवार सदस्यता अभियान को मजबूत करने के लिए टीमें गठित की जाएंगी। सदस्यता अभियान में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए जिला स्तर पर टीमें बनेंगी। इस दौरान निष्क्रिय नेताओं की सूची तैयार होगी। साथ ही सक्रियता पर कार्यकर्ता और नेताओं का बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नकारात्मक राजनीति से कांग्रेस हताश और निराश 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमें जो विधानसभा चुनाव नहीं जीते हैं, वहां काम करना है। उन्होंने कहा कि मैं भी सदस्यता अभियान में शामिल रहूंगा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि मप्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या ही इतनी है कि कांग्रेस कहीं टिकती ही नहीं है। राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति के कारण कांग्रेस हताश और निराश है। कांग्रेस का धीरे धीरे सूपड़ा साफ हो रहा है। मोहन यादवजी के नेतृत्व में बहुत अच्छी सरकार चल रही है। मप्र के संगठन को मॉडल संगठन के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed