फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Big action of MP Youth Congress, removed 23 office bearers including three state secretaries, one dis

MP News: एमपी यूथ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन प्रदेश सचिव, एक जिला अध्यक्ष समेत 23 पदाधिकारियों को हटाया

Tue, 17 Jan 2023 07:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 Jan 2023 07:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बताया कि 20 जनवरी को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश मुख्यालय भोपाल में बुलाई गई है। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल भी शामिल होंगे

विज्ञापन
MP News: Big action of MP Youth Congress, removed 23 office bearers including three state secretaries, one dis
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सालों से पदों पर काबिज और निष्क्रिय 23 पदाधिकारियों को हद से हटा दिया है। इनमें तीन प्रदेश सचिव, एक जिला अध्यक्ष एवं 19 विधानसभाओं के युवा कांग्रेस अध्यक्ष है।
विज्ञापन

 
यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी ने बताया लापरवाही के चलते हटे कार्यकर्ता प्रदेश के जिन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभाओं के अध्यक्षों ने काम में रूचि नही दिखाई, ऐसे पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पदमुक्त कर दिया है। भूरिया ने बताया कि जिन लोगों को दायित्व मुक्त किया गया है उनके स्थान पर जल्दी ऐसे ऊर्जावान, स्थानीय जनाधार वाले युवाओं को अवसर दिया जाएगा जो आगामी विधानसभा से पहले युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक और भी ज्यादा मजबूत कर सकें। वहीं, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सम्पूर्ण प्रदेश में युवा कांग्रेस का प्रत्येक विधानसभा में "यूव जोड़ो खूब जोड़ो "अभियान गतिशील है, जिसके तहत मध्यप्रदेश की विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं का गठन प्रमुखता से किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
इन पदाधिकारियों को हटाया-
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के तीन सचिव- हिफ्लुर्रहमान खान, अजय राय, चन्द्रकांत शर्मा। बैतूल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव खातरकर। इसके अलावा 19 विधानसभा अध्यक्षों में प्रवीण कुमार जैन अटेर, संदीप तिवारी चैहर, जितेन्द्र महुले-परसवाड़ा, दीपक प्रजापति- चण्ड़ा, अनिकेश संघिया रहली, अफजल खान- दमोह, अंकुर जैन-जबेरा, राहुल पटेल-हटा, महेन्द्र नायक महाराजपुर, दिनेश चौरसिया - विजावर, अरविन्द रावत- मलेहरा, जुगलकिशोर वर्मा जतारा, राजपालसिंह पवई, नसीम कुरैशी केवलारी, राकेश डामोर पेटलावद, अजयकुमार चंदेल सिंगरौली, सुनील कुमार जायसवाल- चितरंगी, आदर्श चतुर्वेदी- सिहावल, नारायण सिंह चौहान सीधी को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शुक्रवार को यूथ कांग्रेस की बड़ी बैठक
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बताया कि 20 जनवरी को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश मुख्यालय भोपाल में बुलाई गई है। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल भी शामिल होंगे और यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो एवं संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed