फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhopal Municipal Commissioner missing from meeting, did not even pick up the phone, public representa

MP News: भोपाल ननि कमिश्नर बैठक से गायब, फोन तक नहीं उठाया, जनप्रतिनिधि नाराज, सांसद बोले- यह जनता का अपमान

Fri, 28 Mar 2025 09:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Mar 2025 09:08 PM IST
सार

भोपाल जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक से शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण बैठक में ही नहीं पहुंचे। हद तो यह है कि उन्होंने सांसद आलोक शर्मा का फोन तक नहीं उठाया। इस पर बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की और इसे भोपाल की 35 लाख जनता का अपमान बताया। जनप्रतिनिधियों ने बैठक को स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन
MP News: Bhopal Municipal Commissioner missing from meeting, did not even pick up the phone, public representa
बैठक में भोपाल सांसद आलोक शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। लेकिन हैरानी तब हुई जब सांसद आलोक शर्मा बैठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारी ही नहीं पहुंचे। भोपाल नगर निगम से संबंधित मुद्दों पर बैठक में बातचीत होनी थी, लेकिन नगर निगम के ना तो आयुक्त हरेंद्र नारायण उपस्थित ही नहीं थे। इसके अलावा जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी बैठक में शामिल नहीं थे। इस बात पर सांसद आलोक शर्मा ने जमकर नाराजगी जताई। उनको बताया गया कि आयुक्त किसी दूसरी बैठक के कारण नहीं उपस्थित हो सके। इस पर सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल में दूसरी बैठकें भी चलती रहेंगी। नगर निगम का इतना बड़ा स्ट्रक्चर है। हमारे एडिशनल कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और अन्य दूसरे अधिकारी हैं। नगर निगम आयुक्त का आचरण निंदा की श्रेणी में आता है। ऐसे अधिकारी की निंदा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निंदा प्रस्ताव बैठक में रखना चाहिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को बैठक से फोन भी लगाया, लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई बैठक थी तो हमारी बैठक का समय बदल देते। बैठक के एजेंडे के अधिकांश बिंदु नगर निगम के हैं। बैठक में महापौर आई हैं।  
विज्ञापन


यह भी पढ़े MP: शराब ठेका आवंटन में गड़बड़ी, रीवा में फर्जी बैंक गारंटी के जरिए 15 करोड़ की धोखाधड़ी, EOW ने दर्ज की FIR
विज्ञापन


... इससे घोर आपत्तिजनक और क्या हो सकता है 
सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के भी चार काम हैं, वह उनको छोड़ कर आए। आयुक्त फोन तक नहीं उठा रहे। महापौर का फोन नहीं उठा रहे। इससे ज्यादा घोर आपत्तिजनक और क्या हो सकता है। यह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है। मैं महापौर भी रहा हूं, अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी जानता हूं। इस प्रकार के अधिकारियों की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह जनप्रतिनिधियों का अपमान नहीं है। यह भोपाल की 35 लाख जनता का अपमान है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम का एक अधिकारी नहीं है तो फिर किससे बात करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े Bhopal: अवैध खनन अपने चरम पर, नेता प्रतिपक्ष बोले-ड्राइवर ने कबूला मंत्री के बेटे के कहने पर चला रहा था ट्रक

लोकसभा को छोड़कर आया हूं 
सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि गर्मी के बाद बरसात आने वाली है। बाढ़ से निपटने के लिए नालों का कैसे निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना में कितने काम हुए हैं। कितने कामों को स्वीकृति मिली है। कायाकल्प अभियान में सरकार ने पैसा दिया है, उसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को चाहिए। मुख्यमंत्री की मंशा है कि पूरे प्रदेश में संजीवनी क्लीनिक खुलें। यह मध्य प्रदेश की राजधानी है संजीवनी 102 स्थान पर बनाने के लिए राशि दी है। उनका कितना काम हुआ है। अमृत-2, सीवेज के काम की समीक्षा करना था। शर्मा ने कहा कि सांसद के नाते यह मेरी पहली बैठक थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चल रही है उसको छोड़कर मैं आया हूं। अधिकारियों का यह रवैया ठीक नहीं है। 

यह भी पढ़े MP News: रामेश्वर शर्मा बोले- वक्फ की जमीन से केवल दो-चार-दस परिवार पलते रहे इससे काम नहीं चलेगा

सबनानी ने भी आपत्ति जताई
विधायक भगवानदास सबनानी ने भी बैठक में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर आपत्ति जताई और कहा कि हम भी अपने कामों को छोड़कर बैठक में आए थे, लेकिन इस तरह का बर्ताव ठीक नहीं है। बैठक में स्मार्ट सिटी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन अधिकारियों की गैरमौजूदगी ने बैठक को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed