फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bharat Jodo Nyay Yatra will run 698 km in Madhya Pradesh, will pass through 9 districts in 7 days

MP News: मध्य प्रदेश में 698 किमी चलेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, सात दिनों में नौ जिलों से होकर गुजरे

Thu, 04 Jan 2024 08:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 04 Jan 2024 08:15 PM IST
सार


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश के नौ जिले से होकर गुजरेगी। यह यात्रा ग्वालियर चंबल और मालवा संभाग से होकर जाएंगी। 

विज्ञापन
MP News: Bharat Jodo Nyay Yatra will run 698 km in Madhya Pradesh, will pass through 9 districts in 7 days
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने जा रहे हैं। यह यात्रा मध्य प्रदेश में 698 किमी चलेगी। मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाने वाली न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह यात्रा ग्वालियर-चंबल और मालवा संभाग के ग्वालियर, गुना, उज्जैन से होते हुए राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। प्रदेश में यात्रा सात दिनों में नौ जिलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा मणिपुर से 14 जनवरी शुरू होना प्रस्तावित है। यात्रा की कुल दूरी 6,700 किमी हैं। यह 66 दिन चलेगी। इसमें पूरे देश के 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगी। 
विज्ञापन


8 जनवरी को पीसीसी में बड़ी बैठक 
बता दें, इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकली थी। इस यात्रा से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में फायदा होने की उम्मीद है। इसी यात्रा के सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस ने आठ जनवरी को पीसीसी मुख्यालय में बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में मध्य प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत सभी बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा, लोकसभा चुनाव की तैयारी और प्रदेश संगठन को लेकर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन


हारे प्रत्याशियों के साथ बैठक 6 को
इसके पहले छह जनवरी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की हार के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed