फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Berasia Nani's accountant caught taking bribe of Rs 20 thousand, was demanding money from the contrac

MP News: बैरसिया ननि के लेखापाल को 20 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, ठेकेदार से पेमेंट के एवज में मांग रहा था रुपए

Tue, 09 Apr 2024 09:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 09 Apr 2024 09:06 PM IST
सार


लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल में नगर पालिका बैरसिया के लेखापाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखापाल गवर्नमेंट कांट्रेक्टर से पेमेंट के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। 
 

विज्ञापन
MP News: Berasia Nani's accountant caught taking bribe of Rs 20 thousand, was demanding money from the contrac
लोकायुक्त पुलिस ने लेखापाल को रिश्वत लेते दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बावजूद भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है। भोपाल लोकायुक्त एसपी को पांच अप्रैल को सुनील कुमार ने लिखित शिकायत दी कि वह गवर्नमेंट कांट्रेक्टर है और उसे मई 2023 में नगर पालिका बैरसिया के स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में दुकान निर्माण का ठेका मिला था। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर करीब पांच लाख का पेमेंट करने के एवज में नगर पालिका बैरसिया के लेखापाल सचिन कठाने 10% के हिसाब से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संगठन भोपाल के मार्गदर्शन में गठित टीम डीएसपी अनिल वाजपेई, ट्रेपकर्ता अधिकारी मयूरी गौर, निरीक्षक नीलम पटवा, रामदास कुर्मी, राजेंद्र पावन, मुकेश परमार हेमेंद्र पाल ने मंगलवार को आरोपी लेखापाल सचिन कठाने को रिश्वत की पहली किश्त 20 हजार रुपये लेते हुए लोकायुक्त लोकसेवा केंद्र परिसर में रंगे हाथो पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed