फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Assembly Speaker today called all-party meeting, five-day session from Tuesday

MP News: विधानसभा अध्यक्ष ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई, पांच दिनी सत्र मंगलवार से

Sun, 09 Jul 2023 10:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 09 Jul 2023 10:45 PM IST
सार

विधानसभा में राज्य सरकार को महिला आपराध, किसानों, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी घेरने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन
MP News: Assembly Speaker today called all-party meeting, five-day session from Tuesday
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पांच दिन चलने वाला विधानसभा का सत्र 15 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सत्र को लेकर मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सोमवार शाम 7:30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक विधानसभा भवन में होगी। विधानसभा सत्र के शुरू होने से पहले रविवार को स्पीकर गौतम ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल का अभिषेक किया। उनके साथ अपर सचिव नरेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। बता दें, अध्यक्ष बनने के बाद हर विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले गौतम उज्जैन पहुंचकर महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
विधानसभा में राज्य सरकार को महिला आपराध, किसानों, दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी घेरने की तैयारी में जुटी है। महाकाल महालोक में हुए भ्रष्टाचार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में प्रश्न लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर सोमवार शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। विधायक दल की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के साथ राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा विधायकों की बैठक भी आज
भाजपा विधायक दल की बैठक भी सोमवार को होने जा रही है। मुख्यमंत्री निवास पर शाम 6 बजे बाद विधायक दल की बैठक होगी। इसमें विधानसभा में विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार करने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed