फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Allegation of obscenity in Digvijay's visit, Sarang said - this is Congress's ill will towards women.

MP News: दिग्विजय की यात्रा में अश्लीलता का आरोप, सारंग बोले- यह महिलाओं के प्रति कांग्रेस की दुर्भावना

Sun, 07 Apr 2024 08:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 07 Apr 2024 08:21 PM IST
सार



मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार तेज होता जा रहा है। इसके साथ ही नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी बढ़ रहे हैं। अब मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की वादा निभाओ यात्रा में अश्लीलता परोसने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
MP News: Allegation of obscenity in Digvijay's visit, Sarang said - this is Congress's ill will towards women.
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह मतदाताओं को साधने के लिए वादा निभाओ यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में भाजपा ने अश्लीलता परोसने को लेकर निशाना साधा है। मंत्री विश्वास सारंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि  यह है कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की महिलाओं के प्रति 'वादा निभाओ यात्रा'! राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह द्वारा चाचोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिंगापुरा गांव में वादा निभाओ यात्रा के दौरान इस प्रकार के आयोजन कर समाज में अश्लीलता परोसी गई। यह कांग्रेस की महिलाओं के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है, जो बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का असली चरित्र उजागर
वहीं, भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी वीडिया शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा कि यह है कांग्रेस का असली चरित्र और नारी सम्मान की हकीकत...। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो खुद बता रहा है, दिग्विजय सिंह जी की पदयात्रा की हकीकत...भीड़ जुटाने के लिए बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी... कांग्रेस के स्टार प्रचारक की यह है स्थिति...। दरअसल वीडियो में दिग्विजय सिंह की वादा निभाओ पदयात्रा का पोस्टर लगा है। इसमें दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह का फोटो लगा है। इसके सामने कुछ लोग एक महिला के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed