फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News All districts of Madhya Pradesh will be connected with air ambulance facility

MP News: मध्यप्रदेश के सभी जिले जुड़ेंगे एयर एंबुलेंस सुविधा से, ग्वालियर-बेंगलुरू उड़ान शुरू

Tue, 16 Jan 2024 07:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 07:29 PM IST
सार

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को दिल्ली आवास से वर्चुअल माध्यम से ग्वालियर-बेंगलुरू एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। उनके साथ राज्यमंत्री जनरल बीके सिंह भी मौजूद रहे। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी वर्चुअल हिस्सा लिया।

विज्ञापन
MP News All districts of Madhya Pradesh will be connected with air ambulance facility
ग्वालियर-बेंगलुरू उड़ान को हरी झंडी दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के नवसुसज्जित एयरपोर्ट से नई हवाई सेवाएं शुरू हुई हैं। ग्वालियर-बेंगलुरू और ग्वालियर से दिल्ली और अयोध्या के बीच नई हवाई सेवाओं का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा प्रयास यह है कि प्रत्येक जिले से एयर एंबुलेंस का संचालन हो। इससे गंभीर रोगियों को अच्छे चिकित्सा संस्थानों में उपचार के लिए हवाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। हवाई सेवाओं से पर्यटन, व्यापार-वाणिज्य की गतिविधियों और अन्य समस्त आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि संभव होती है। इस दिशा में केन्द्र सरकार के प्रयासों के साथ राज्य सरकार भी अधिकतम प्रयास करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना जिले के चित्रकूट से ग्वालियर को मिली नई उड़ान सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतरिादित्य सिंधिया के साथ-साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई विमान सेवाओं से ग्वालियर अंचल के साथ ही प्रदेशवासी उत्तर और दक्षिण भारत से एयर कनेक्टिविटी की सुविधा प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ग्वालियर, माधवराव सिंधिया की भूमि ग्वालियर और वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के कर्म क्षेत्र के निवासियों को मकर संक्रांति पर्व पर नई सौगात प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन


ग्वालियर में 500 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट को अपग्रेड किया गया है और यह पहल ऐतिहासिक है। यह कारवां चलता रहेगा। प्रदेश की विभिन्न हवाई पट्टियों के अपग्रेडेशन का कार्य भी हो रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मध्यप्रदेश को निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत में प्राचीन काल में पुष्पक विमान के प्रयोग का स्मरण करते हुए भगवान श्रीराम का भी उल्लेख किया, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण की यात्रा की। भगवान श्रीकृष्ण ने पूर्व से पश्चिम की यात्रा की। इसमें पूरा देश समाहित हो जाता है। इन महापुरुषों ने भारतीय संस्कृति का परचम लहराया। आज मध्यप्रदेश का ग्वालियर, हवाई मार्ग से अयोध्या से जुड़ा है, यह किसी अलौकिक दृश्य के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया बोले, यह उड़ानें ग्वालियर को नई शक्ति प्रदान करेंगी
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि त्योहारों की बेला में नई हवाई सेवाओं को प्रारंभ करने का शुभ कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के साथ मध्यप्रदेश और ग्वालियर भी बदल रहा है। आज प्रारंभ हुई ये उड़ानें व्यवसाय-वाणिज्य और पर्यटन में वृद्धि कर अर्थव्यवस्था को नई शक्ति प्रदान करेंगी। भारत की आध्यात्मिक और आर्थिक शक्ति का संगम हो रहा है। इससे हमारा देश विश्व पटल पर उभर कर आएगा।

ग्वालियर से नई विमान सेवाओं के प्रारंभ होने से यात्री दक्षिण भारत और आईटी कैपिटल तक और केन्द्रीय राजधानी के साथ ही रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या तक पहुंच सकेंगे। ग्वालियर में विमानतल को आधुनिकतम स्वरूप देने के साथ ही प्राचीन संस्कृति और इतिहास की झलक प्रस्तुत करने का कार्य भी हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ने इंदौर से यूएई, शारजाह के लिए हवाई सेवाओं और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए किए प्रयासों की भी विस्तार से जानकारी दी।सिंधिया ने यह भी कहा कि ग्वालियर अब छह शहरों से जुड़ गया है। इनमें दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, मुंबई, बैंगलोर और अयोध्या शामिल है। अब ग्वालियर में 33 साप्ताहिक उड़ानें उपलब्ध हैं। उन्होंने एयर इंडिया एक्सप्रेस का धन्यवाद अदा किया।  


यह फ्लाइट शुरू हुई है ग्वालियर से 
बेंगलुरू से ग्वालियर की फ्लाइट सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होगी और आठ बजकर पांच मिनट पर ग्वालियर पहुंचेगी। इसी तरह दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी और छह बजकर 10 मिनट पर बेंगलुरू पहुंचेगी। यात्रा अवधि दो घंटा 35 मिनट की रहेगी। ग्वालियर की दिल्ली की फ्लाइट सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी और नौ बजकर 40 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। सुबह सवा दस बजे दिल्ली से निकलकर 11 बजकर 35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह फ्लाइट अयोध्या से 12 बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी और एक बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से दो बजे फ्लाइट रवाना होगी और तीन बजकर पांच मिनट पर ग्वालियर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed