फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ajay Singh said- It has been the tradition of Congress that the CM face is not declared before the el

MP News: अजय सिंह बोले- कांग्रेस की परंपरा रही है कि चुनाव से पहले सीएम चेहरा घोषित नहीं होता

Mon, 06 Feb 2023 05:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 06 Feb 2023 05:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से कुछ समय पहले नया साल, नई सरकार को लेकर लगाए पोस्टर में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ को भावी सीएम बताया गया था। अब इस पर कांग्रेस नेताओं के बयान से साफ है कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं।

विज्ञापन
MP News: Ajay Singh said- It has been the tradition of Congress that the CM face is not declared before the el
कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सीएम फेस को लेकर कांग्रेस में घमासान तेज हो गया है। अरुण यादव के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस में परंपरा रही है कि चुनाव जीतने से पहले सीएम का चेहरा घोषित नहीं होता हैं।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से कुछ समय पहले नया साल, नई सरकार को लेकर लगाए पोस्टर में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ को भावी सीएम बताया गया था। अब इस पर कांग्रेस नेताओं के बयान से साफ है कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव के बयान का अजय सिंह ने समर्थन किया हैं। इससे पहले अरुण यादव ने कहा था कि कांग्रेस में सत्ता में आने के बाद तय होता है कि सीएम कौन होगा।
विज्ञापन


अब अजय सिंह राहुल ने बयान दिया कि कांग्रेस में परंपरा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व और विधायक दल ही सीएम चुनता है। और कोई व्यक्ति अपने आप को सीएम बताता भी नहीं है। वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक दिन पहले मध्य प्रदेश में सीएम फेस को लेकर पूछे सवाल पर कहा था कि वह किसी पद के आकांक्षी नहीं है। उन्होंने जीवन में सबकुछ पा लिया हैं। अब उनका लक्ष्य सिर्फ मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed