{"_id":"668d4788b747c569c2090add","slug":"mp-news-age-limit-of-13-years-removed-for-admission-in-9th-class-school-education-department-issued-orders-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 13 साल की आयु सीमा का बंधन खत्म, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 13 साल की आयु सीमा का बंधन खत्म, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
Tue, 09 Jul 2024 07:58 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:58 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के बाद अब 13 साल से कम उम्र होने पर भी बच्चों को 9वीं में प्रवेश मिल जाएगा। सरकार के निर्णय से प्रदेश के हजारों बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मंत्रालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 13 साल की आयु सीमा का बंधन खत्म कर दिया है। इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया। अब 13 साल से कुछ माह कम उम्र होने पर भी बच्चों को 9वीं में प्रवेश मिल जाएगा। सरकार के निर्णय से प्रदेश के हजारों बच्चों को लाभ मिलेगा।आदेश के अनुसार यह नियमों में शिथिलता वर्ष 2024-25 के लिए है।
दरअसल पहले आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके 13 साल से कम उम्र के बच्चों को नौवीं कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था और ना ही हाईस्कूल-हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए उनके नामांकन कराए जा रहे थे। इससे छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में दिक्कत हो रही थी। अब सरकार के आदेश के बाद बच्चे नौवीं कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे। प्रदेश में 12 जुलाई स्कूल में प्रवेश की अंतिम तारीख है। इसके चलते जिलों से आयु सीमा का बंधन खत्म करने की मांग उठ रही थी।