फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: After the Ratlam diesel incident, all petrol pumps in the state will be investigated, FIR against the

MP News: रतलाम डीजल प्रकरण के बाद प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की होगी जांच, दोषी पंप संचालक पर एफआईआर

Sun, 29 Jun 2025 09:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 Jun 2025 09:13 AM IST
सार

रतलाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की गाड़ियों में पानी मिला डीजल मिलने के बाद खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पंप संचालक और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

विज्ञापन
MP News: After the Ratlam diesel incident, all petrol pumps in the state will be investigated, FIR against the
मध्य प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की होगी जांच - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में खराब गुणवत्ता वाले डीजल की आपूर्ति के मामले में सख्ती दिखाते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। रतलाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की गाड़ियों में पानी मिला डीजल के मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को हर हाल में उच्च गुणवत्ता का पेट्रोल और डीजल मिलना चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तेल कंपनियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रतलाम में पानी मिला डीजल, दर्ज हुई एफआईआर
रतलाम जिले के डोसीगांव स्थित बीपीसीएल के पेट्रोल पंप ‘शक्ति फ्यूल पॉइंट’ से डीजल भरवाने के बाद कई वाहनों में खराबी की शिकायतें सामने आईं। प्रारंभिक जांच में डीजल में पानी की मिलावट पाई गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पंप पर छापा मारा और पेट्रोल व डीजल के नमूने लेकर बीपीसीएल की इंदौर स्थित मांगलिया लैब भेजे।
विज्ञापन

परीक्षण के आधार पर मोटर स्पिरिट और उच्च व्यय डीजल (प्रदाय एवं वितरण विनियम तथा अनाचार निवारण) आदेश 2005 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 377 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही पंप पर उपलब्ध 5,995 लीटर पेट्रोल और 10,657 लीटर डीजल को जब्त कर पंप को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल कंपनियों को निर्देश : हर पंप की जांच हो
अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने 27 जून को इस प्रकरण पर तत्काल बैठक कर इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों का चेकलिस्ट अनुसार निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून के चलते यह सुनिश्चित किया जाए कि भूमिगत टैंकों में जल रिसाव नहीं हो रहा हो। यदि कहीं रिसाव पाया जाए, तो तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

जांच प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, साफ्टवेयर बनाने के निर्देश
सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित एवं प्रतिदिन किए जाने वाले निरीक्षण की रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज करने के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

कलेक्टर्स को आदेश : बनाएं संयुक्त जांच दल
राज्य के सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि वे खाद्य, राजस्व, मापतौल और ऑयल कंपनी अधिकारियों का संयुक्त दल बनाकर सभी पेट्रोल पंपों की गहन जांच कराएं। विशेष रूप से यह देखा जाए कि नोजल से शुद्ध ईंधन प्रदाय हो और किसी भी उपभोक्ता को मिलावटी या निम्न गुणवत्ता वाला डीजल-पेट्रोल न मिले।


पेट्रोल पंपों पर नागरिक सुविधाएं भी हों सुनिश्चित
तेल कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि सभी पेट्रोल पंपों पर नि:शुल्क हवा, स्वच्छ पेयजल, और पुरुष-महिला के लिए पृथक शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही इन सुविधाओं की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
इस समीक्षा बैठक में खाद्य आयुक्त कर्मवीर शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed