फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: After FIR, now BJP will complain to Twitter for closing Digvijay Singh's Twitter account.

MP News: FIR के बाद अब दिग्विजय सिंह का ट्विटर अकाउंट बंद करने भाजपा ट्विटर को करेगी शिकायत

Wed, 30 Aug 2023 02:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Aug 2023 02:26 PM IST
सार

वीडी शर्मा ने कहा कि इस तरह से धार्मिक भावनाओं को बिगाड़ना, सामाजिक विद्वेष फैलाना और झूठी बातों को समाज में परोसना। दिग्विजय सिंह द्वारा इस प्रकार का काम करना आदतन अपराधी की प्रवृत्ति है।

विज्ञापन
MP News: After FIR, now BJP will complain to Twitter for closing Digvijay Singh's Twitter account.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कुंडलपुर पर भड़ाकाऊ पोस्ट करने को लेकर घिरते जा रहे है। दमोह में दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर होने के बाद अब भाजपा उनका ट्विटर अकाउंट बंद करने शिकायत करेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


दिग्विजय सिंह के खिलाफ हुई FIR पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को कहा कि हम ट्विटर को दिग्विजय सिंह के ट्विटर अकाउंट को बंद करने शिकायत करेंगे। क्योंकि समाज में यह सामाजिक विद्वेष और सामाजिक भावनाएं भड़काने का काम कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह आदतन राजनैतिक अपराधी है। हमारी ट्विटर से अपील है कि उनका ट्वीटर अकाउंट बंद किया जाए। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह लगातार देश में और मध्य प्रदेश का वातारण बिगाड़ने के लिए झूठे विषयों को अपने ट्विटर हैंडल से प्रसारित करते है। यह गंभीर मामला ही नहीं बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि समाज के वातावरण को बिगड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि यह एक बार नहीं बार-बार करते है। कुंडलपुर में जैन मंदिर सभी समाज वर्ग की आस्था का केंद्र है। जिसके लिए दिग्विजय सिंह कहते हैं कि वहां बजरंगियों ने शिवलिंग की स्थापना कर दी है। शर्मा ने कहा कि कुछ समय पहले खरगोन की एक मस्जिद पर भगवा ध्वज फहराते हुए वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से प्रसारित किया, जबकि वह वीडियो किसी और स्थान का था। इसी प्रकार पाकिस्तान की एक सड़क उसे भोपाल के नरेला की सड़क बताया गया। 

शर्मा ने कहा कि इस तरह से धार्मिक भावनाओं को बिगाड़ना, सामाजिक विद्वेष फैलाना और झूठी बातों को समाज में परोसना। दिग्विजय सिंह द्वारा इस प्रकार का काम करना आदतन अपराधी की प्रवृत्ति है। कुंडेश्वर मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह पर एफआईआर हुई है। समाज के कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और जो लोग समाज के वातावरण को अच्छा बनाकर रखना चाहते हैं वह भी न्यायालय में जा रहे हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि न्यायालय भी इस संबंध में निर्देशित करें क्योंकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए चुनाव में कमलनाथ के इशारे पर दिग्विजय सिंह समाज में झूठ परोस कर वातावरण बिगाड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed