फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Advocate Mohammad Mahir said current situation of country is preparation for upcoming elections

MP News: एडवोकेट माहिर बोले- आने वाले चुनावों की तैयारी है देश के ताजा हालात...जनता सब समझ रही

Thu, 19 Sep 2024 03:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 03:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद माहिर एडवोकेट ने कहा, क्या मुसलमानों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, जो गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के ज़िलों में श्रीगणेश चतुर्थी के जुलूस पर बिना सोचे समझे पत्थर फेंक रहे हैं।
 

विज्ञापन
MP News Advocate Mohammad Mahir said current situation of country is preparation for upcoming elections
मोहम्मद माहिर, एडवोकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश और प्रदेश में बसने वाला मुसलमान अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है...अपने ही त्योहारों को मनाने निकलता है तो पत्थर उछालता है...दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थलों के सामने आपत्तिजनक नारे लगाता है...! इतने हास्यास्पद हालात पहले कभी नहीं देखे गए और यह जरूर हो सकता है कि आने वाले समय इससे भी ज्यादा बुरे दिन बन जाएं।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद माहिर एडवोकेट ने कहा कि क्या मुसलमानों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, जो गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के ज़िलों में श्रीगणेश चतुर्थी के जुलूस पर बिना सोचे समझे पत्थर फेंक रहे हैं। यह जानते हुए भी की इसके घातक परिणाम घर बुलदोज होने और एनएसए जैसी कार्रवाई भुगतनी पड़ती है। यही नहीं मुसलमान अपने ही जश्न ईद मिलादुन्नबी जैसे शांति का जुलूस निकालने की जगह भड़काऊ नारे लगाते हुए माहौल बिगाड़ने के प्रयास भी करते हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद माहिर ने कहा कि पूरे देश में एक जैसी हो रही घटनाएं इस तरफ इशारा कर रही हैं कि मुसलमानों के खिलाफ़ एक प्रायोजित मुहिम चलाई जा रही है, जिसे केंद्र व भाजपा राज्य सरकारों का संरक्षण प्राप्त है। जहां गैर भाजपा शासित राज्य हैं, वहां उपद्रवियों के स्लीपर सेल सक्रिय कर झुंड की शक्ल में मुस्लिम समाज के खिलाफ़ शासन और प्रशासन का घेराव, धरना प्रदर्शन कर उसे पंगु बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले माह देश के कुछ राज्यों में चुनाव होना है, यह सब उसी का नतीजा है।सांप्रदायिक नेता हिंदू, मुस्लिम ध्रुवीकरण करके धर्म के नाम पर चुनाव जीतना चाहते हैं। क्योंकि इनके पास जनता के लिए कोई सकारात्मक योजनाएं नहीं हैं। मोहम्मद माहिर ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री ही सार्वजनिक मंचों से सांप्रदायिक भाषण देने से गुरेज़ न करते हों, तो उनके दल के और किसी नेता से सौहाद्र भाषा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा कि अब तक पूरे देश से पत्थरबाज़ी में लगभग छह दर्जन से अधिक मुस्लिम पकड़े गए, जिनमें युवाओं के अलावा बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं  को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed