फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Action on the death of cheetahs in Kuno, removed PCCF Jasbir Singh Chauhan

MP News: कूनो में चीतों की मौत पर एक्शन, पीसीसीएफ जसबीर सिंह चौहान को हटाया

Mon, 17 Jul 2023 07:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 17 Jul 2023 07:10 PM IST
सार

वन विभाग ने नया पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) भारतीय वन सेवा के 1988 बैच के असीम श्रीवास्तव को बनाया है।

विज्ञापन
MP News: Action on the death of cheetahs in Kuno, removed PCCF Jasbir Singh Chauhan
वन अधिकारी जेएस चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चीतों की मौत को लेकर सरकार ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) जसबीर सिंह चौहान को हटा दिया है। इस संबंध में वन विभाग की तरफ से सोमवार को आदेश जारी किए गए। आदेश में नया पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) भारतीय वन सेवा के 1988 बैच के असीम श्रीवास्तव को  बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह पर भारतीय वन सेवा के 1987 बैच के अधिकारी जसबीर सिंह चौहान को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) मुख्यालय पदस्थ किया गया।  
विज्ञापन


बता दें कूनो नेशनल पार्क में पिछले चार महीने में आठ चीतों की मौत हो चुकी है। इसमें पांच चीते और तीन शावक शामिल है। अब कूनो नेशनल पार्क में 15 चीते और एक शावक बचा है। इससे पहले केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीते की मौत पर कहा था कि इंटरनेशनल विशेषज्ञों की टीम कूनो में जांच करेंगी। चीतों को कूनो से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें प्रदेश में 70 साल बाद भारत में चीतों की वापसी हुई है। पिछले साल 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा था। इसके बाद 12 चीते दक्षिण अफ्रीका के लाए गए हैं। एक मादा चीते ने चार शावकों को जन्म दिया। इस तरह कूनो में शावकों सहित कुल 24 चीते हुए, लेकिन पांच चीते और तीन शावकों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed