{"_id":"65d878b6cc53f619430857a9","slug":"mp-news-action-in-bhopal-bhadbhada-slum-pc-sharma-complains-about-children-s-education-being-affected-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल भदभदा झुग्गी बस्ती में कार्रवाई, पीसी शर्मा ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल भदभदा झुग्गी बस्ती में कार्रवाई, पीसी शर्मा ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर की शिकायत
Fri, 23 Feb 2024 04:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 23 Feb 2024 04:21 PM IST
सार
भदभदा झुग्गी बस्ती में एनजीटी के निर्देश पर बुधवार से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यहां पर दो दिन में डेढ़ सौ से ज्यादा घरों को हटा दिया गया है। शुक्रवार को भी 100 से ज्यादा घरों को हटाने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
भदभदा कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल में बड़ा तालाब के किनारे होटल ताज के सामने भदभदा झुग्गी बस्ती में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी है। तीसरे दिन झुग्गी बस्ती के 129 घरों पर कार्रवाई होना है। अब इसके खिलाफ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा उतर आए है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद मानव अधिकार आयोग में शिकायत की है। शर्मा ने शिकायत में कार्रवाई से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित करने का आरोप लगाया।
इससे पहले पीसी शर्मा ने भदभदा झुग्गी बस्ती पहुंच पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने कहा कि भोजन और पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान है। रिश्तेदारों को भी सामान पहुंचाने नहीं दिया जा रहा है। उनको रोका जा रहा है। शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और एनजीटी से अपील की कि पीड़ितों के लिए भोजन पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि उनका विस्थापन सही ढंग से होना सुनिश्चित करें। जिससे उनको परेशानी ना हो। बता दें भदभदा झुग्गी बस्ती में एनजीटी के निर्देश पर बुधवार से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यहां पर दो दिन में डेढ़ सौ से ज्यादा घरों को हटा दिया गया है। शुक्रवार को भी 100 से ज्यादा घरों को हटाने की कार्रवाई जारी है। यहां पर जेसीबी से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है।