फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Aastha train leaves for Ayodhya with 1400 Ram devotees from Bhopal, will complete the journey in 22 h

MP News: भोपाल से 1400 रामभक्तों को लेकर आस्था ट्रेन अयोध्या रवाना, 22 घंटे में पूरा करेगी सफर

Fri, 16 Feb 2024 08:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Feb 2024 08:29 PM IST
सार



भोपाल से आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के करीब 1400 कार्यकर्ताओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन
MP News: Aastha train leaves for Ayodhya with 1400 Ram devotees from Bhopal, will complete the journey in 22 h
प्रांत संघ चालकअशोक पांडे ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल से आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के करीब 1400 कार्यकर्ताओं को लेकर शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। आस्था स्पेशल ट्रेन 22 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 से आरएसएस के प्रांत संघ चालक अशोक पांडे ने भगवा ध्वज दिखाकर पहली आस्था स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। प्रान्त संघ चालक अशोक पांडे ने कहा कि हिन्दू समाज ने रामलला के लिये 500 वर्षो तक संघर्ष किया और पूर्वजो के बलिदान,  त्याग का फल आज सम्पूर्ण हिन्दू समाज को प्राप्त हो रहा है। हिन्दू जनमानस मैं स्नेह का उत्सह रामलला के दर्शन के  लिये हर मन मैं बना हुआ है । 
विज्ञापन


इससे पहले कार्यकर्ता दोपहर तीन बजे रैली के रूप में रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन शुक्रवार शाम 4.10 पर रवाना होकर शनिवार दोपहर 2.10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। करीब 22 घंटे के सफर में ट्रेन बीना, झांसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर ओर प्रयागराज पांच स्टेशनों पर हॉल्ट लेगी। ट्रेन में 22 बोगियां हैं। इसमें यात्रियों के लिए ओढ़ने, बिछाने से लेकर भोपाल, खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन



पाल स्टेशन से रवाना होने से पहले यात्रियों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और भजन-कीर्तन करते हुए अपना सफर पर बढ़े। भोपाल के अलावा जबलपुर और इंदौर से भी एक-एक आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी है। जबलपुर के लिए एक और ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed