{"_id":"64c66e7b301d88e62609b3b5","slug":"mp-news-10-10-trip-unreserved-special-train-will-run-between-ujjain-bhopal-and-ujjain-guna-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन-भोपाल और उज्जैन-गुना के बीच 10-10 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन-भोपाल और उज्जैन-गुना के बीच 10-10 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी
Sun, 30 Jul 2023 07:39 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 30 Jul 2023 07:39 PM IST
सार
उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के बीच ट्रेन मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर हॉल्ट करेगी। यह ट्रेन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रति रविवार और सोमवार को उज्जैन स्टेशन से 10.10 बजे प्रस्थान करेगी और 14.5 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन की सांकेतिक फोटो
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल प्रशासन द्वारा सावन मास में उज्जैन में महाकाल दर्शन करने के लिए आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए उज्जैन-भोपाल-उज्जैन और उज्जैन-गुना-उज्जैन के मध्य 10-10 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं।
उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के बीच ट्रेन मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर हॉल्ट करेगी। यह ट्रेन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रति रविवार और सोमवार को उज्जैन स्टेशन से 10.10 बजे प्रस्थान करेगी और 14.5 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, भोपाल से ट्रेन प्रति रविवार और सोमवार को 14.40 बजे प्रस्थान करेगी और 18.35 बजे उज्जैन स्टेशन पहुंचेगी। इन गाड़ियों में 6 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआर/डी समेत 12 कोच रहेंगे।
वहीं, उज्जैन-गुना-उज्जैन के बीच भी स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रति रविवार और सोमवार को उज्जैन स्टेशन से 19.50 बजे प्रस्थान करेगी और रात 12.40 बजे गुना स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गुना से ट्रेन 31 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रति सोमवार और मंगलवार को रवाना होगी। गुना से ट्रेन 1.10 बजे प्रस्तान करेंगी और उज्जैन 6.40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन पिंगलेश्वर, ताजपुर, तराना, मक्सी, शाजापुर, सारंगपुर, पचोर रोड, ब्यावरा-राजगढ़, चांचौड़ा, बीनागंज, कुंभराज, रुठियाई स्टेशन पर हाल्ट लेगी।