फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 1.26 crore Ladli sisters will get the 29th installment today, CM will inaugurate development works wo

MP News: 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 29वीं किस्त, सीएम करेंगे 559 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

Sun, 12 Oct 2025 09:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Oct 2025 09:14 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज श्योपुर में लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी करेंगे। इस मौके पर वे 1541 करोड़ रुपये की राशि एक करोड़ 26 लाख 86 हजार बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे और 559 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
MP News: 1.26 crore Ladli sisters will get the 29th installment today, CM will inaugurate development works wo
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1541 करोड़ रुपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्योपुर मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 98.87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 460.40 करोड़ रुपये के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी ट्रैवल मार्ट-2025 का शुभारंभ, सीएम बोले- हर साल होगा आयोजन, एकता कपूर एमपी में बनाएंगी फिल्में
विज्ञापन


स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 30 करोड़ रुपये की सीसीएल राशि
महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 30 करोड़ 12 लाख रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) राशि का चेक सौंपेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री दुधारू गाय प्रतियोगिता पुरस्कार योजना, आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत नि:शुल्क उपचार योजना, मुख्यमंत्री कल्याण विवाह सहायता योजना, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश को फिल्म शूटिंग और वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने पर फोकस, CM बोले-पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed