फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Mother hanged herself with three daughters in Bhopal, in-laws were torturing her for not having a son.

MP: भोपाल में तीन बेटियों के साथ मां ने लगाई फांसी, ससुराल वाले बेटा नहीं होने से कर रहे थे प्रताड़ित

Tue, 26 Mar 2024 04:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Mar 2024 04:11 PM IST
सार

महिला ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने भाई को 5 वाइस मैसेज भेजकर बताया था कि बेटा नहीं होने के कारण उसे ससुराल में किस कदर प्रताड़ित किया जाता है। मृतका के मायके वालो ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
MP: Mother hanged herself with three daughters in Bhopal, in-laws were torturing her for not having a son.
मृतक महिला अपनी बेटी के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में होली के एक दिन बाद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला और दो बेटियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक मासूम बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

विज्ञापन

महिला ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने भाई को पांच वाइस मैसेज भेजकर बताया था कि बेटा नहीं होने के कारण उसे ससुराल में किस कदर प्रताड़ित किया जाता है। मृतका के मायके वालो ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह दर्दनाक घटना भोपाल जिले के गुनगा थाना क्षेत्र के ग्राम रोडिया की है।
विज्ञापन

गुनगा थाना प्रभारी अरूश शर्मा के अनुसार 28 वर्षीय संगीता यादव पत्नी रजत यादव ग्राम रोडिया की रहने वाली थी। उसने अपनी 5 साल की बेटी आराध्या और ढाई साल की सृष्टि की मौत हो गई है। एक बच्ची की हालत नाजुक है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर मृतका संगीता यादव के भाई नीरज ने ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि बहन ने उसे पांच वाइस मैसेज भेजकर बताया था कि उसका बेटा नहीं होने के कारण पति सहित ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं और आए दिन उलाहना देते रहते हैं। उसका जीना भी दूभर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में भेजे मैसेज, भाई ने सुबह देखा
संगीता यादव ने देर रात अपने भाई नीरज को वाइस मैसेज भेजे थे, लेकिन वह सो गया था, जिस कारण मैसेज नहीं देख पाया था। मंगलवार सुबह उसने मैसेज देखा तो अवाक रह गया। मैसेज देखने के बाद नीरज ने बहन संगीता यादव को फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद संगीता के देवर को फोन लगाया तो उसने कोई सही जवाब नहीं दिया। तब पड़ोस में गांव में रहने वाली अपनी बुआ को फोन लगाकर उसके बेटे को बहन के घर भेजा तो वहां भयानक दृश्य था। मेरी बहन और दो भांजियों के शव रखे हुए थे। नीरज का आरोप है कि चार मार्च को मेरी छोटी बहन की शादी थी, जीजा रजत यादव आए थे, शराब पीकर खूब हंगामा किया था। वे मेरी दीदी को मायके नहीं जाने देते थे, कहते थे कि तुम मायके चली जाओगी तो मैं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लूंगा।


सुसाइड नोट मिला या नहीं, दोनों तरह की बातें
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि संगीता को फांसी के फंदे से ससुराल वालों ने ही उतारा है। जब वह फांसी पर लटकी थी तो उसकी पीठ पर लेटर था, जिसमें लिखा था कि उसके पेट में गठान होने से वह अब बच्चा पैदा नहीं कर सकती। इधर, बेटा नहीं होने से पति सहित ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। हालांकि, ससुराल वालों ने सुसाइड नोट मिलने से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि एक पत्र मिला है, उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed