फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Minister Rao Uday Pratap said- better results came from the coordinated efforts of the entire system, 15 y

MP: मंत्री राव उदय प्रताप बोले- पूरे तंत्र के समन्वित प्रयासों से आए बेहतर परिणाम, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा

Tue, 06 May 2025 07:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 May 2025 07:39 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह सफलता केवल अंक प्राप्त करने की नहीं, बल्कि एक सशक्त और प्रभावी शैक्षणिक व्यवस्था की परिणति है। सरकार, शिक्षक, अभिभावक और छात्रों के समन्वित प्रयासों से प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज की है।
 

विज्ञापन
MP: Minister Rao Uday Pratap said- better results came from the coordinated efforts of the entire system, 15 y
शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम इस वर्ष ऐतिहासिक रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार का परिणाम बच्चों की मेहनत, शिक्षकों और माता-पिता के समर्पण और सरकार द्वारा दी गई बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का परिणाम है। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वह परिणाम से पूरी तरह संतुष्ट है। नकल और पेपर लीक जैसी सामाजिक बुराइयों को जागरूकता के माध्यम से दूर किया जा रहा है। इस बार पिछले 15 वर्षों का परीक्षा रिकॉर्ड टूटा है। 
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई शिक्षा व्यवस्था को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली की एक छात्रा ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पिछली बार की तुलना में इस बार 10वीं और 12वीं दोनों में 10% से अधिक बेहतर परिणाम आए हैं। 
विज्ञापन


शिक्षकों की तैनाती को लेकर मंत्री ने कहा कि अतिशेष शिक्षकों को उन क्षेत्रों में भेजा गया, जहां उनकी वास्तव में जरूरत थी।  उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को बेहतर एकेडमिक सपोर्ट देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मंत्री ने अंत में कहा कि यह परिणाम किसी एक व्यक्ति का नहीं, पूरे तंत्र के समन्वित प्रयासों का नतीजा है-जिसमें छात्र, अभिभावक, शिक्षक और प्रशासन सभी की भूमिका अहम रही है। मंत्री ने कहा कि इस बार सरकार बच्चों को एक और मौका जून में दे रही है। इसमें फेल होने वाले बच्चे और जो बच्चे अपना रिजल्ट सुधारना चाहते है वह शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed