फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Metro Project: Today CM Shivraj will unveil the metro model coach

MP Metro Project: शिवराज ने किया मेट्रो मॉडल कोच का अनावरण, सीएम बोले- अप्रैल-मई में मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी

Sat, 26 Aug 2023 10:39 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 10:39 AM IST
सार

भोपाल के स्मार्टसिटी पार्क में मेट्रों के मॉडल कोच का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री ने अनावरण किया। अब इस वातानुकूलित मॉडल कोच को बच्चों व जनता के लिए खोल दिया जाएगा, ताकि आमजन भी शहरी विकास के इस महत्वपूर्ण घटक से परिचित हो सकें। 

विज्ञापन
MP Metro Project: Today CM Shivraj will unveil the metro model coach
भोपाल में सीएम शिवराज ने मेट्रो मॉडल कोच का अनावरण किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल में मेट्रो मॉडल का अनावरण किया। अनावरण के बाद अब जनता भी पांच करोड़ की लागत वाले कोच का अनुभव ले सकेंगे। कोच का इंटीरियर वैसा ही है जैसा मेट्रो ट्रेन में रहेगा। सीएम शिवराज ने कहा है कि सितंबर में ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। अप्रैल मई में मेट्रो ट्रेन विधिवत रूप से चलने लगेगी।
विज्ञापन


बता दें कि स्मार्टसिटी पार्क में मॉडल कोच का अनावरण कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा अनावरण किए जाने के बाद इस वातानुकूलित मॉडल कोच को बच्चों व जनता के लिए खोल दिया जाएगा, ताकि आमजन भी शहरी विकास के इस महत्वपूर्ण घटक से परिचित हो सकें। मॉडल की लंबाई लगभग 22 मीटर और चौड़ाई लगभग 2.9 मीटर है। इसमें चार ऑटोमैटिक गेट हैं। 
विज्ञापन


ट्रायल रन की तैयारी लगभग पूरी
भोपाल और इंदौर में मेट्र ट्रेन के ट्रायल रन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सितंबर मध्य में मेट्रो ट्रेनों के ट्रायल रन होगा। मेट्रो परियोजना के अंतर्गत भोपाल- इंदौर में ओरेंज लाइन तथा ब्लू लाइन का निर्माण किया जा रहा है। भोपाल- इंदौर मेट्रो परियोजना का कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा होने का दावा किया जा रहा है। भोपाल मेट्रो लाइन की लंबाई है 31 किमी और इसकी लागत 7000 करोड़ है तो वहीं इंदौर मेट्रो लाइन की लंबाई भी 31 किमी है। इसकी लागत 7500 करोड़ रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलौनों से खेल रहे मुख्यमंत्री
पूर्व सीएम कमलनाथ ने मेट्रो मॉडल कोच अनावरण पर भी निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि शिवराज जी आज आपने अभिनय को नई ऊंचाइयां दी हैं। प्रधानमंत्री अगर पूरे देश में घूम-घूम कर, रेलगाड़ियों का उद्घाटन कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री जी ने मेट्रो ट्रेन ना सही, ट्रेन के डिब्बे के मॉडल का ही उद्घाटन कर दिया। 2019 में जब मैंने भोपाल मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखी थी तब 2022 तक भोपाल में मेट्रो सेवा प्रारंभ करने का लक्ष्य था। लेकिन सौदेबाजी की सरकार लक्ष्य से भटक गई, यह कितना हास्यास्पद है कि मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को पटरी से उतारने के बाद एक नाकाम मुख्यमंत्री जनता का ध्यान भटकाने के लिए खिलौनों से खेल रहा है।

MP Metro Project: Today CM Shivraj will unveil the metro model coach
भोपाल में सीएम शिवराज मेट्रों मॉडल कोच का अनावरण करेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल और इंदौर मैट्रो की विशेषताएं
  • ऑटोमैटिक डोर, स्टार्ट-स्टॉप और इमर्जेंसी हैंडलिंग (अन अटेंडेड ट्रेन ऑपरेशन)
  • सायबर अटैक व हैकिंग से सुरक्षित
  • यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑटोमैटिक ऑब्सटेकल व डिरेलमेंट डिटेक्शन
  • कोच में 50 यात्रियों के बैठने और 300 के खड़े होने की क्षमता
  • हर दो मिनट में आने-जाने की फ्रीक्वेंसी
  • ब्रैक के साथ ऊर्जा री-जनरेशन तकनीक से ऊर्जा की बचत 
  • कोच में होगी जर्म्स कंट्रोल और एयर-फिल्ट्रेशन की तकनीक, हमेशा स्वच्छ रहेगी वायु
  • कोच में CCTV लगे होंगे, जो AI तकनीक से संचालित होंगे
  • ऑटोमैटिक ऑब्जेक्ट आइडेंटिफिकेशन (कैमरे करेंगे चेहरों की पहचान)
  • ऑटोमैटिक व स्मार्ट प्रकाश नियंत्रण व्यवस्था 
  • हाइलेवल पैसेंजर सेफ्टी
  • दिव्यांगों के लिए विशेष व्हील चेयर्स व उनके अनुकूल बैठने का स्थान नियत
  • कोच मैंटेनेंस की 15 साल की सेवा गारंटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed