फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Phase-1 Election: More than 67 percent voting in the first phase in Madhya Pradesh

MP Lok Sabha Phase-1 Election: मध्य प्रदेश में पहले चरण में 67 फीसद से ज्यादा मतदान, बीते चुनाव से 8% कम

Fri, 19 Apr 2024 11:15 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:15 PM IST
सार

MP Lok Sabha Phase-1 Election: प्रदेश की छह सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा पर औसतन 66.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह 7 बजे से प्रदेश की छह सीटों पर मतदान शुरू हो गया था। शाम 7 बजे तक 66 फीसद मतदान हो चुका था।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Phase-1 Election: More than 67 percent voting in the first phase in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। प्रदेश की छह सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा पर औसतन 66.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि अभी अंतिम आंकड़े आना शेष हैं। इसके बाद मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा। अभी तक के आंकड़ों को देखें तो पिछले लोकसभा चुनाव से करीब 8 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। 2019 के चुनावों में इन छह सीटों पर औसतन 75 फीसदी मतदान हुआ था। 
विज्ञापन


 

MP Lok Sabha Phase-1 Election: More than 67 percent voting in the first phase in Madhya Pradesh
MP Lok Sabha Phase-1 Election Live: पढ़ें पल-पल की अपडेट। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुबह 7 बजे से प्रदेश की छह सीटों पर मतदान शुरू हो गया था। सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक 14.12 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे। सुबह 11 बजे ये आंकड़ा 30 प्रतिशत के पार पहुंच गया था। दोपहर 1 बजे तक 44.43 फीसद मतदाता घरों से निकल चुके थे और मतदान कर चुके थे। इसके बाद धूप का असर देखा गया और मतदान की रफ्तार धीमी पड़ गई। तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान हो चुका था। वहीं शाम पांच बजे जारी आंकड़ों में 63.25 फीसद मतदाता वोट डाल चुके थे। चूंकि मतदान 6 बजे तक होना था। चुनाव आयोग के ऐप के मुताबिक शाम 7 बजे तक 66 फीसद मतदान हो चुका था। हालांकि ये अंतिम आंकड़ा नहीं है, इससे संभावना जताई जा रही है कि मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

MP Lok Sabha Phase-1 Election: More than 67 percent voting in the first phase in Madhya Pradesh
सुबह 11 बजे तक मतदान के आंकडे़। - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा में तो सबसे कम सीधी में
पहले चरण में प्रदेश की जिन छह सीटों पर मतदान हुआ है। उसमें सबसे ज्यादा मतदान छिंदवाड़ा में हुआ है। यहां करीब 80 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। वहीं सबसे कम वोटिंग सीधी लोकसभा सीट पर हुई है। यहां करीब 54 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

 
विज्ञापन

MP Lok Sabha Phase-1 Election: More than 67 percent voting in the first phase in Madhya Pradesh
एक बजे तक मतदान के आंकड़े। - फोटो : अमर उजाला
छह सीटों पर पिछले चुनाव और अभी का मतदान
सीट 2024 2019
बालाघाट 72.66  77.61
छिंदवाड़ा 79.18  82.39
जबलपुर 60.52 69.43
मंडला 72.49 77.76
शहडोल 63.23  74.73
सीधी  54.36   69.50

 

MP Lok Sabha Phase-1 Election: More than 67 percent voting in the first phase in Madhya Pradesh
MP Lok Sabha Phase-1 Election Live: मध्य प्रदेश में तीन बजे तक मतदान का आंकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
102 साल के बुजुर्ग ने किया मतदान
शहडोल लोकसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मक्षखेता के मढ़ई में 102 साल के बुजुर्ग मोहनलाल गुप्ता ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

 

MP Lok Sabha Phase-1 Election: More than 67 percent voting in the first phase in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश की छह सीटों पर शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है। - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन मंडन से पहुंची पोलिंग बूथ 
शहडोल के ग्राम-बेम्हौरी पोलिंग बूथ क्रमांक 270 में कविता साहू दुल्हन के जोड़े में मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। इस दौरान उनके साथ दुल्हा भी मौजूद थे। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य लोगों ने भी मतदान किया।

कनाडा के नागरिकों ने देखी मतदान की प्रक्रिया
कनाडा के लायल और एसी ने जबलपुर के एमएलबी स्कूल के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान की प्रक्रिया देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया देखकर हम उत्साहित हैं। भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed