{"_id":"66365e0ae75188a70307e5fd","slug":"mp-lok-sabha-election-bjp-is-presenting-judgement-letter-in-wrong-manner-says-pawan-khera-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Polls: 'बीजेपी गलत तरीके से पेश कर रही न्याय पत्र', पवन खेड़ा बोले- हिंदू-मुसलमान शब्दों का जिक्र नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Polls: 'बीजेपी गलत तरीके से पेश कर रही न्याय पत्र', पवन खेड़ा बोले- हिंदू-मुसलमान शब्दों का जिक्र नहीं
Sat, 04 May 2024 09:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 04 May 2024 09:41 PM IST
सार
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बोले, न्याय पत्र को बीजेपी गलत तरीके से पेश कर रही है। कांग्रेस के न्याय-पत्र में हिंदू-मुसलमान शब्दों का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने पत्रकार वार्ता में देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता कांग्रेस के न्याय पत्र को गलत तरीके से प्रसारित कर रहे हैं। यह उनकी बौखलाहट है। हमारे न्याय पत्र में हिंदू मुसलमान शब्द का उपयोग कहीं नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पवन खेड़ा ने कहा कि देश में हो रहे लोकसभा के ये चुनाव बहुत ही रोचक हो गये हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी पहले 2 घंटे सोते थे, अब 6 घंटे सोते हैं और तीसरा चरण हो जाए तो 24 घंटे जागेंगे। मोदी जी आप 10 साल सत्ता में रहे देश के लिए आपने क्या किया, इसका रिपोर्ट कार्ड देश के सामने लाना चाहिए। मोदी जी महंगाई, बरोजगारी, महिला अत्याचार, किसानों की दुर्दशा जैसे तमाम इन सवालों का जवाब नहीं देंगे। मोदी जी देश में नए विवाद पैदा करने की कोशिश करते हैं। मोदी राज में 10 साल में अभी तक जो हुआ है, आपके सामने है, मोदी जी उसका जवाब नहीं देंगे।
विज्ञापन
देश में हर एक घंटे में दो नौजवान कर रहे आत्महत्या
खेड़ा ने कहा है कि देश की स्थिति भयावह है। देश में हर एक घंटे में दो नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। आंकड़ा संसद के पटल पर रखा गया, एक दिन में तीन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। देश में 1 घंटे में चार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। यानी 24 घंटे में 100 बलात्कार की घटनाएं। देश का प्रधानमंत्री इन तमाम बातों पर कोई बात नहीं करता। मोदी जी देश की जनता ने 10 साल तक आपकी गारंटी पर विश्वास किया है, मोदी जी कहते थे 40 साल का रिकार्ड टूटेगा, मोदी जी ने रिकार्ड जरूर तोड़ा 10 साल में बेरोजगारी बढ़ी है, देश में लाखों पद खाली हैं, रोजगार के लिये युवा भटक रहा है। बीते 5 सालों में ऐसी बीमारी हमारे सामने आई, जिसका नाम है पेपर लीक की बीमारी, जिससे होनहार बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ।
विज्ञापन
बच्चों के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने में मंगलसूत्र बिकते हैं
खेड़ा ने कहा कि मोदी जी मंगलसूत्र के बारे में कहते हैं, बच्चों के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने में मंगलसूत्र बिकते हैं, कोविड के दौरान मंगलसूत्र बिकते हैं, बीमारी में मंगलसूत्र बिकते हैं। मोदी जी को मंगलसूत्र के बारे में बात करना शोभा नहीं देता। हमारा न्याय पत्र पढ़े बगैर ही इस तरह देश का राजा झूठ बोल रहा है, उसे यह शोभा नहीं देता, इतना ही नहीं देश के कोने-कोने में जाकर झूठ बोला जा रहा है। मोदी जी हिंदू मुसलमान की बात करते हैं, जबकि हमारे न्याय पत्र में हिंदू मुसलमान शब्द का उपयोग कहीं नहीं किया गया है। मोदी जी ने इन 10 सालों में केवल झूठ की गांरटी देश की जनता को दी है। मोदी जी इसलिए परेशान है कि उन्होंने 10 साल में जो किया वह बताने के लिए उनके पास कोई जबाव नहीं है। इसलिए मोदी जी झूठ पर झूठ बोल रहे हैं।
खेड़ा ने कहा कि हमारे न्याय पत्र को बनाने के लिए वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी पहली पदयात्रा के दौरान 4000 किलोमीटर पैदल चले और उसके बाद 6500 किलोमीटर की दूसरी यात्रा की, कुल 11000 किलोमीटर चलकर लोगों से संवाद करके सबसे बातचीत करके कांग्रेस का न्याय पत्र तैयार किया गया है, जिसका जवाब मोदी जी के पास हो ही नहीं सकता। हमने अपने न्याय पत्र में देश के नौजवानों को 30 लाख पद भरने की गारंटी दी है, हमने पक्की नौकरी देने की गारंटी दी। खेड़ा ने कहा कि अमित शाह जी कहते हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी से डर गए, मोदी जी और अमित शाह जी 4 किलोमीटर भी चल कर दिखाएं राहुल गांधी जी 11000 किलोमीटर गर्मी में सर्दी और बरसात में चले।
