{"_id":"66168663556cca43d60b55c9","slug":"mp-lok-sabha-chunav-ajay-singh-photo-missing-from-congress-poster-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Chunav: कांग्रेस के पोस्टर से गायब हुई अजय सिंह की फोटो, विंध्य क्षेत्र में है मजबूत पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Chunav: कांग्रेस के पोस्टर से गायब हुई अजय सिंह की फोटो, विंध्य क्षेत्र में है मजबूत पकड़
Wed, 10 Apr 2024 06:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:05 PM IST
सार
कांग्रेस के पोस्टर से अजय सिंह की फोटो गायब हो गई। बता दें कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह विंध्य क्षेत्र से कांग्रेस के बड़े नेता हैं।
विज्ञापन
पोस्टर से गायब अजय सिंह की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में चार चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारी में जुटी है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस का मैनेजमेंट फेल होता दिख रहा है, जहां एक तरफ भूल बस कांग्रेस अपने पोस्टर में बीजेपी के बड़े नेता की फोटो लगा देते हैं तो वहीं अपने न्याय पत्र के पोस्टर में अपने बड़े नेताओं की फोटो लगाना भूल जाते हैं। यह हाल तब है, जब कांग्रेस मध्यप्रदेश में युवा नेतृत्व में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो न्याय पत्र के नाम से जारी किया, जिसमें प्रदेश के लगभग सभी बड़े नेता शामिल हुए। लेकिन विंध्य क्षेत्र के बड़े नेता अजय सिंह (राहुल भैया) शामिल नहीं हुए और कांग्रेस द्वारा जारी पोस्टर में भी अजय सिंह की फोटो गायब दिखी। हालांकि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ भी शामिल नहीं हुई। लेकिन पोस्टर में उनकी फोटो लगाई गई है। इस संबंध में कांग्रेस नेताओं को का कहना है कि अजय सिंह इन दोनों अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इसलिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हो पाए।वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के प्रचार-प्रसार में व्यस्त होने के कारण आज के कार्यक्रम में भोपाल नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
सात बार के विधायक है अजय सिंह
2023 के आम चुनाव में सातवीं बार विजय प्राप्त करने वाले अजय सिंह मध्यप्रदेश विधानसभा में चुरहट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह मध्यप्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। अजय सिंह प्रसिद्ध कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के पुत्र हैं। अर्जुन सिंह कभी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री भी रह चुके हैं। अजय सिंह राहुल भैया के नाम से प्रसिद्ध हैं, वे विंध्य की राजनीति के बड़े नाम हैं। अजय सिंह की गिनती मध्यप्रदेश के बड़े कांग्रेस नेताओं में होती है। अजय सिंह वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव महज 6,000 वोटों से हार गए थे। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में एकतरफा 27,777 मतों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
पोस्टर में इन बड़े नेताओं के नाम
न्याय पत्र जारी करने के लिए बनाए गए पोस्ट में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया और मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह की फोटो लगाई गई है।
