फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: In Bhopal, private schools which force students to buy school uniforms and books from a single shop will b

Mp:भोपाल में स्कूल ड्रेस, पुस्तकें एक ही दुकान से खरीदने के लिए दबाव बनाने वाली निजी स्कूलों की जाएगी मान्यता

Tue, 08 Oct 2024 07:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 08 Oct 2024 07:05 PM IST
सार

भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी निजी स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि स्कूल ने पेरेंट्स पर यूनिफॉर्म या पुस्तकों के लिए दबाव डाला तो स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।

विज्ञापन
MP: In Bhopal, private schools which force students to buy school uniforms and books from a single shop will b
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल ड्रेस और पुस्तकों के लिए स्कूल द्वारा निर्धारित एक ही दुकान से खरीदी करने का दबाव बनाया जाता है। इसे लेकर भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी निजी स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि भोपाल के किसी भी स्कूल ने पेरेंट्स पर यूनिफॉर्म या बुक्स के लिए दबाव डाला तो स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। स्कूल संचालक, प्राचार्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। नए शिक्षा सत्र के 6 महीने पहले भोपाल में जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी अगले शिक्षा सत्र के लिए निर्देश जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन





सीबीएसई और आईसीएसई की मान्यता रद्द करने के लिए बनाएंगे प्रस्ताव
जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार का कहना है कि सभी प्राइवेट स्कूल (एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई) के प्रिंसिपल को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि वे पेरेंट्स को किसी एक दुकान से बुक्स, यूनिफॉर्म और दूसरी चीजें खरीदने के लिए मजबूर न करें। शिकायत मिलने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। सीबीएसई और आईसीएसई की मान्यता रद्द करने के लिए प्रस्ताव बनाएंगे।
विज्ञापन



निजी स्कूल संचालकों के लिए यह है गाइडलाइन
1- अगले शिक्षण सत्र से पहले किताब के लेखक और प्रकाशक के नाम, मूल्य के साथ क्लावाइस पुस्तक और यूनिफॉर्म विक्रेताओं की लिस्ट स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- किसी भी तरह की शिक्षण सामग्री पर स्कूल का नाम नहीं होना चाहिए। स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लिखना होगा कि शिक्षण सामग्री कहां मिलेगी।
3- किताबों के अलावा यूनिफॉर्म, टाई, जूते, कॉपियां आदि भी उन्हीं की शालाओं से उपलब्ध या विक्रय कराने का प्रयास नहीं किया जाएगा।
4- स्कूल की स्टेशनरी या यूनिफॉर्म पर स्कूल का नाम प्रिंट कराकर दुकानों से नहीं बेचा जाएगा।
5- एक विशेष दुकान से सामग्री बेचना प्रतिबंधित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed