{"_id":"64d496780a421aa8ca01cce8","slug":"mp-ias-officer-commented-over-lok-sabha-rahul-gandhi-flying-kiss-controversy-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Flying Kiss: MP की IAS अफसर का ट्वीट, लिखा- सोचिए, मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Flying Kiss: MP की IAS अफसर का ट्वीट, लिखा- सोचिए, मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा?
Thu, 10 Aug 2023 01:19 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:19 PM IST
सार
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित 'अशोभनीय व्यवहार' पर भाजपा विधायकों ने स्पीकर को शिकायत की है। इस पर मध्य प्रदेश की एक महिला आईएएस का ट्वीट वायरल हो गया है।
विज्ञापन
शैलबाला मार्टिन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की आईएएस अफसर शैलबाला मार्टिन के एक ट्वीट ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हुई बयानबाजी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा की महिला सांसदों के पत्र की तस्वीर लगाई। साथ में लिखा कि 'जरा सोचिए, मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा?'
विज्ञापन
दरअसल, बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में राहुल गांधी ने मणिपुर की महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों का मुद्दा उठाया। जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसका जवाब दे रही थी, तब राहुल गांधी सदन छोड़कर बाहर निकले। उन्होंने जाते हुए कथित तौर पर सदन की ओर फ्लाइंग किस किया। स्मृति ईरानी इस पर भड़क गईं। उन्होंने इसे 'अशोभनीय व्यवहार' बताया। फिर भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी की इस हरकत की शिकायत स्पीकर ओम बिरला से की। हस्ताक्षर करने वाली सभी महिला सांसद स्पीकर के कक्ष में पहुंची थीं। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी सदन से बाहर निकल रहे थे तब उनकी कुछ फाइलें गिर गई थीं। उन्हें उठाने के लिए वह झुके तो भाजपा सांसद उन पर हंसे। इस पर राहुल ने भाजपा के सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस दिया और हंसते हुए बाहर निकल गए। महिला सांसदों ने इसे मुद्दा बना लिया।
विज्ञापन
कौन हैं शैलबाला मार्टिन
शैलबाला मार्टिन भोपाल में मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। कुछ ही समय पहले शैलबाला मार्टिन वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक से विवाह कर चर्चा में आई थीं। वह राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय व्यक्त करने के लिए जानी जाती हैं। तीन अगस्त को उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा के परिवार की तस्वीर के साथ किए एक ट्वीट को रीट्वीट किया था। अशोक कुमार शर्मा ने ट्वीट में असम के मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ लिखा था कि 'देखिए कितना सुंदर, खुशहाल और आधुनिक परिवार है असम के मुख्यमंत्री महोदय का। इसके बच्चे दंगों में नहीं, स्कूल-कॉलेज में जाते हैं। टीका-चंदन नहीं, अपने मन के कपड़े पहनते हैं। महिलाएं अच्छे कपड़े पहनती हैं पसंद के। मेरी शुभकामनाएं बच्चों को कि खूब सफल हों।' इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मार्टिन ने लिखा था कि 'भारतीय संस्कृति में रचा बसा राष्ट्रवादी शालीन परिवार।'
विज्ञापन
