{"_id":"655a159f0002498a180ec6c1","slug":"mp-hindi-2023-congress-party-sought-information-about-those-working-against-the-elections-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: एक्शन में कांग्रेस पार्टी, चुनाव में नियम के विरुद्ध काम करने वालों की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: एक्शन में कांग्रेस पार्टी, चुनाव में नियम के विरुद्ध काम करने वालों की मांगी जानकारी
Sun, 19 Nov 2023 07:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:34 PM IST
सार
राजीव सिंह ने सभी कांग्रेस के प्रत्याशियों को पत्र लिखकर 30 नवंबर तक जानकारी देने का कहा है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के आदेश पर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने सभी कांग्रेस के प्रत्याशियों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस एक्शन में आ गई है। कांग्रेस के प्रत्याशियों से चुनाव में नियम विरुद्ध काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 230 सीटों पर मतदान हो गए हैं। इसके बाद अब कांग्रेस ने चुनाव में नियम विरुद्ध और कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए प्रदेश के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों ने 30 नवंबर तक जानकारी मांगी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के आदेश पर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने सभी कांग्रेस के प्रत्याशियों को पत्र जारी किया है। इसमें कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी 30 नवंबर तक मुख्यालय भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
बता दें मतदान के दिन प्रदेश कांग्रेस की लीगल टीम को शिकायतें मिली थीं। इसमें कई जगह अधिकारी और कर्मचारी भाजपा को लाभ पहुंचाने के काम करने की शिकायतें शामिल हैं। ऐसे अधिकारियों का नाम, पद और स्थान की जानकारी भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
