फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Harsha Richhariya Takes a Dig at Digvijaya Singh's Ayodhya Yatra, Asks Where Was His Ram Temple Enthusiasm

एमपी: दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर हर्षा रिछारिया का तंज,बोलीं- राम मंदिर निर्माण के समय कहां था उत्साह?

Tue, 20 Oct 2026 11:07 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 20 Oct 2026 11:07 PM IST
सार

दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हर्षा रिछारिया ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि राम मंदिर निर्माण के समय जैसा उत्साह नहीं दिखा, वैसी सक्रियता अब चंदे के मुद्दे पर क्यों नजर आ रही है।

विज्ञापन
MP: Harsha Richhariya Takes a Dig at Digvijaya Singh's Ayodhya Yatra, Asks Where Was His Ram Temple Enthusiasm
हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक प्रस्तावित सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने यात्रा की मंशा पर तंज कसते हुए कहा कि जब राम मंदिर का निर्माण हुआ था, तब संबंधित नेता के चेहरे पर वैसी खुशी और उत्साह नजर नहीं आया, जैसा अब मंदिर के चंदे को लेकर सवाल उठाने में दिखाई दे रहा है। दिग्विजय सिंह ने दशहरे के मौके पर उज्जैन से अयोध्या तक सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं है। हालांकि, हर्षा रिछारिया ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने बयान में दिग्विजय सिंह का नाम लेने के बजाय उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी, 10 महिला अधिकारियों के नाम शामिल
विज्ञापन


चुनाव करीब आते ही भगवान राम की याद क्यों?
हर्षा ने सवाल किया कि चुनाव नजदीक आने पर ही भगवान राम को इंसाफ दिलाने का संकल्प क्यों लिया जा रहा है? उन्होंने कहा कि यात्रा को राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके मुताबिक, चंदे को लेकर सवाल उठाने की वजह से अब भगवान राम को न्याय दिलाने की बात कही जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर राम मंदिर निर्माण के फैसले का विरोध करने और भगवान राम के अस्तित्व तथा रामसेतु को लेकर सवाल उठाने का आरोप भी लगाया। हर्षा ने कहा कि मंदिर निर्माण के समय वैसा उत्साह दिखाई नहीं दिया, जैसा अब चंदे के मुद्दे पर सवाल उठाते समय नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर भी धरना-प्रदर्शन पर रोक, दो महीने तक लागू रहेगा आदेश

यात्रा के उद्देश्य पर भी उठाए सवाल
हर्षा रिछारिया ने राम मंदिर बनने के बाद भगवान राम की शरण में जाने की जरूरत पर भी सवाल किया। उन्होंने चुनाव नजदीक होने और किसी को पद दिलाने जैसी संभावनाओं का जिक्र करते हुए यात्रा के उद्देश्य पर तंज कसा। उनका कहना है कि अब भगवान राम को इंसाफ दिलाने का संकल्प लेने के पीछे की वजह पर सवाल उठना स्वाभाविक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed