फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Grand welcome to Shivraj Singh in Bhopal road show lasted for five hours

MP: शिवराज सिंह का भोपाल में भव्य स्वागत, पांच घंटे चला रोड शो, केंद्रीय मंत्रियों का अभिनंदन समारोह स्थगित

Sun, 16 Jun 2024 10:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Jun 2024 10:06 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक रोड शो किया। इस दौरान वे खुली जीप में सवार रहे। रास्ते में 65 से अधिक जगहों पर उनके भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
MP: Grand welcome to Shivraj Singh in Bhopal road show lasted for five hours
भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे और केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री बनकर पहली बार भोपाल आए शिवराज सिंह चौहान भव्य स्वागत किया गया। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवराज रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका का जोरदार स्वागत किया। यहां से खुली जीप में सवार होकर शिवराज सिंह रोड शो करते हुए करीब 7 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए। लोगों द्वारा अपने दुलारे नेता का स्वागत किया। रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाए जा रहे हैं। समर्थकों द्वारा आतिशबाजी की गई।

विज्ञापन




ट्रेन से पहुंचे भोपाल, जगह-जगह हुए स्वागत
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर भोपाल के लिए रवाना हुए। ट्रेन में सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से मुलाकात की। दिल्ली से  भोपाल के रास्ते में मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशनों पर शिवराज का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। रेल में यात्रा करते हुए शिवराज सिंह अलग ही अंदाज में नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


राजधानी में 65 से अधिक जगह में हुआ स्वागत 
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक का काफिला रोड शो की शक्ल में 5 घंटे से ज्यादा समय तक चलता रहा है। शिवराज खुली जीप में सवार हैं। रास्ते में 65 से अधिक जगहों पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई थी, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भोपाल शहर के इन मार्गों से गुजरा शिवराज का काफिला 
शिवराज सिंह का रोड शो बजरिया थाना चौराहा, भारत टााकीज रेलवे ओवरब्रिज, संगम टाकीज तिराहा, भारत टाकीज चौराहा, तलैया काली मंदिर तिराहा, लिली चौराहा, पीएचक्यू तिराहा, कन्ट्रोल रूम तिराहा, मालवीय नगर तिराहा, रोशनपुरा, अपेक्स तिराहा, लिंक रोड नम्बर-1, व्यापम चौराहा, छह नंबर बाजार, सरोजिनी नायडू तिराहा, केन्द्रीय स्कूल तिराहा और सात नम्बर महावीर द्वार चौराहा होकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान इन सभी मार्गों में आम लोगों के लिए आवागमन बंद किया गया था।  

नहीं हुआ केंद्रीय मंत्रियों का अभिनंदन समारोह
पूर्व केंद्रीय मंत्री के पत्नी का निधन होने से राजधानी भोपाल के बीजेपी कार्यालय में रविवार शाम को होने वाले केंद्रीय मंत्रियों का अभिनंदन समारोह स्थगित कर दिया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर समेत अन्य लोगों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
 गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यनारायण जटिया की पत्नी कलावती का 73 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उज्जैन में किया जाएगा। जिसके चलते कार्यक्रम औपचारिक रूप से हुआ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया कि क्योंकि प्रदेशभर से कार्यकर्ता भोपाल के लिए निकल चुके थे। इसलिए सादा समारोह किया गया।


दो केंद्रीय मंत्री नहीं आएं भोपाल 
शिवराज सिंह चौहान के अलावा मोदी मंत्रिमंडल में शामिल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर भाजपा कार्यालय पहुंचीं दो केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन और डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

सिंधिया ने कहा- एक हफ्ते बाद बताएंगे अपना रोड मैप 
केंद्र में मंत्री बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंचे इस दौरान मीडिया से बात करते हैं उन्होंने कहा कि मै विभाग को समझ रहा हूं। आपको एक सप्ताह बाद अपना रोड मैप बना बताऊंगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया की पत्नी के निधन पर दुख जताया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आपने मेरी कार्यशैली नागर विमानन क्षेत्र में देखी है। इस्पात क्षेत्र में देखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी जान लगाना हर भाजपा कार्यकर्ता का धर्म बनता है। और उसी धर्म के पथ पर मैं भी चलूंगा कार्यकर्ता के रूप में। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि मैं खड़गे जी को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। उनके ऊपर भी समय-समय पर दबाव पड़ता है। कुछ चीज कहने के लिए जिस कांग्रेस पार्टी ने 2014 के आंकड़े ले लो या 2019 के आंकड़े ले लो और 2024 के आंकड़े ले लो। तीनों लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटों को मिला लें तब भी कांग्रेस पार्टी भाजपा की सीटों से पीछे ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed