फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election Results: BJP's smallest-biggest 20 wins in MP, only 33 Congress candidates won by 10000+ votes.

MP Election Results: MP में सबसे छोटी-सबसे बड़ी 20 जीत BJP की, सिर्फ 33 कांग्रेस प्रत्याशी जीते 10000+ वोट से

Mon, 04 Dec 2023 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 08:08 PM IST
सार

चुनावों में लहर को आंकने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि जीत की मार्जिन का एनालिसिस। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की बात करें तो सबसे छोटी जीत भी भाजपा के नाम रही और सबसे बड़ी जीत भी।

विज्ञापन
MP Election Results: BJP's smallest-biggest 20 wins in MP, only 33 Congress candidates won by 10000+ votes.
MP Election result 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भाजपा की लहर इस कदर थी कि कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज उसके सामने धराशायी हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी भी बड़े अंतर से हारे। चुनावों में लहर को आंकने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि जीत की मार्जिन का एनालिसिस। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की बात करें तो सबसे छोटी जीत भी भाजपा के नाम रही और सबसे बड़ी जीत भी। भाजपा के 20 प्रत्याशी 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीते। 
विज्ञापन


सबसे बड़ी 20 जीत भाजपा की
मध्य प्रदेश के चुनावों में सबसे बड़ी जीत इंदौर-2 से भाजपा उम्मीदवार रमेश मेंदौला की रही, जिन्होंने कांग्रेस के चिंटू चौकसे को एक लाख 7 हजार 47 वोट से हराया। फिर भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर भाजपा की कृष्णा गौर ने कांग्रेस के रवींद्र साहू को एक लाख छह हजार 668 वोट से परास्त किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के विक्रम मस्ताल शर्मा को एक लाख चार हजार 974 वोट से शिकस्त दी। भोपाल की ही हुजूर सीट से रामेश्वर शर्मा ने नरेश ज्ञानचंदानी को 97 हजार 910 वोट से और सागर की रहली सीट पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कांग्रेस की ज्योति पटेल को 72 हजार 800 वोट से शिकस्त दी। इसके बाद इंदौर-4 से भाजपा की मालिनी गौड़ (69,837 वोट), आलोट से चिंतामणि मालवीय (68,884 वोट), सांवेर से तुलसी सिलावट (68,854 वोट), गुना से पन्नालाल शाक्य (66,454 वोट) और चाचौड़ा से प्रियंका मीणा (61,570 वोट) ने भी बड़ी जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


सबसे छोटी जीत भी भाजपा के नाम रही
मध्य प्रदेश की सबसे छोटी जीत भी भाजपा के नाम रही। शाजापुर में अरुण भीमावद ने पूर्व मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा को सिर्फ 28 वोट से हराया। फिर महिदपुर में कांग्रेस के दिनेश जैन ने भाजपा के बहादुर सिंह चौहान को 290 वोट से हराया। धरमपुरी में भाजपा के कालूसिंह ठाकुर ने कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा को 356 वोट से हराया। बैहर में कांग्रेस के संजय उइके (551 वोट), मांधाना में भाजपा के नारायण पटेल (589 वोट), भीकनगांव में भाजपा झूमा सोलंकी (603 वोट), गोहद में कांग्रेस के केशव देसाई (607 वोट), सेमरिया में कांग्रेस के अभय मिश्रा (637 वोट), मनावर में कांग्रेस के हीरालाल अलावा (708 वोट), हरदा में कांग्रेस के रामकिशोर डोगने (870 वोट), राजपुर में बाला बच्चन (890 वोट) और टिमरनी में कांग्रेस के अभिजीत शाह (950 वोट) ने जैसे-तैसे जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed