{"_id":"656b31220a1bc746730ea56b","slug":"mp-election-result-kamal-nath-says-i-myself-will-stay-in-pcc-office-and-keep-an-eye-on-counting-of-votes-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election Result: कमलनाथ बोले- मैं PCC कार्यालय में रहकर मतगणना पर रखूंगा नजर, आपके सतत संपर्क में रहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election Result: कमलनाथ बोले- मैं PCC कार्यालय में रहकर मतगणना पर रखूंगा नजर, आपके सतत संपर्क में रहूंगा
Sat, 02 Dec 2023 06:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 02 Dec 2023 06:59 PM IST
सार
MP Election 2023 Result: विधानसभा चुनाव के परिणाम आने में अब सिर्फ कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक दल पूरी तरह से मुस्तैद हैं। कांग्रेस ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। इसे लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। जानें और क्या-क्या कहा...।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की काउंटिंग को लेकर कांग्रेस किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं करना चाहती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को होने वाली मतगणना से पहले शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं, प्रत्याशियों और पोलिंग एजेंट्स के साथ बैठक कर उनमें जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि वे खुद मतगणना पर अपनी पूरी नजर रखेंगे। इसके साथ ही वे कार्यकर्ताओं के साथ सतत संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कार्यकताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्हें उनका योगदान याद दिलाया। उन्होंने लिखा कि प्रिय साथियों, यह उत्साह और आत्मविश्वास का समय है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया करीब डेढ़ महीने पहले प्रारंभ हुई थी और कल तीन दिसंबर को मतगणना के साथ यह संपन्न हो जाएगी। आपने हर चरण पर मन, वचन और कर्म से पार्टी और लोकतंत्र की जो सेवा की है, वह अतुलनीय है।
विज्ञापन
‘एमपी में नया प्रभात होगा’
नाथ ने आगे लिखा कि कल इसी एकाग्रता और समर्पण से मतगणना की प्रक्रिया भी हम सबको मिलकर संपन्न करानी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मैं स्वयं उपस्थित रहकर मतगणना की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखूंगा और आप सबके सतत संपर्क में रहूंगा। तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश में नया प्रभात होगा। विश्वास रखिए विजय श्री कांग्रेस का वरण करने जा रही है।
विज्ञापन
प्रवक्ताओं को मिली जिम्मेदारी
काउंटिंग से पहले शनिवार शाम को पीसीसी में कांग्रेस मीडिया विभाग की भी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा और कांग्रेस के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले सहित सभी उपाध्यक्ष और प्रवक्ता शामिल हुए। बैठक में तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए रणनीति तैयार की गई। सभी प्रवक्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके साथ पीसीसी में मतगणना के दिन बड़ी एलईडी स्क्रीन पर चुनाव परिणाम देखे जाने का निर्णय लिया गया।
