फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: First contender from fifth list of BJP reached Bhopal to ask for ticket, protest against giving t

MP Election 2023: BJP में विरोध और बगावत, दावेदार टिकट मांगने पहुंचे भोपाल, मऊंगज MLA को टिकट देने का विरोध

Thu, 12 Oct 2023 07:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 Oct 2023 07:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा में टिकट की दावेदारी और प्रत्याशी के विरोध का सिलसिला जारी है। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में नर्मदापुरम, सिवनी मालवी और मऊंगज के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
MP Election: First contender from fifth list of BJP reached Bhopal to ask for ticket, protest against giving t
भाजपा मुख्यालय में होशंगाबाद विधानसभा के कार्यकर्ता परिवर्तन की मांग को लेकर धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभ चुनाव के लिए अब तक 136 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब पार्टी की पांचवी सूची आने से पहले विधायकों को भी टिकट कटने का डर सता रहा है। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में विधायक और कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी और प्रत्याशी के विरोध करने पहुंचे। सिवनी मालवा के विधायक और दावेदार दोनों पहुंचे। नर्मदापुरम के कार्यकर्ता परिवर्तन की मांग और मऊंगज में वर्तमान विधायक को दोबारा टिकट का विरोध करने कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में जमकर नारेबाजी और विरोध किया। इससे पार्टी की मुश्किलें बढ़ते जा रही है। बता दें पहली और दूसरी सूची के बाद भी पार्टी में टिकट वितरण के बाद विरोध शुरू हुआ था। जिसके बाद चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। सीधी से विधायक केदारनाथ शुक्ला भी टिकट कटने के बाद शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


विधायक और दावेदार दोनों पहुंचे
सिवनी मालवा से वर्तमान विधायक प्रेम शंकर शर्मा अपने समर्थकों के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे। वह दोबारा टिकट देने की मांग को लेकर कार्यालय पहुंचे थे। वहीं, सिवनी मालवा से ही दूसरे दावेदार योगेंद्र सिंह भी अपने समर्थकों के साथ टिकट लेने पहुंचे। दोनों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


हमें स्थानीय प्रत्याशी चाहिए 
वहीं, मऊंगज से पार्टी ने वर्तमान विधायक प्रदीप पटेल को टिकट दिया है। यहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मऊंगज आए और उनके टिकट बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें पिछली बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक मांगा। हमने बाहरी देखा ना कुछ देखा विधायक दे दिया। इस बार हमें स्थानीय प्रत्याशी चाहिए। उन्होंने कहा कि टिकट नहीं बदला तो पार्टी सीट हार जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नर्मदपुरम में परिवर्तन की मांग 
नर्मदापुरम से विधायक सीताशरण शर्मा है। यहां से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नर्मदापुरम में परिवर्तन की मांग कर सीताशरण शर्मा को दोबारा टिकट नहीं देने को कहा। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे थे। उन्होंने तख्तियां पर लिखा कि होशंगाबाद में परिवर्तन चाहिए। परिवारवाद और सामंतवाद नहीं चलेगा।  


बड़ा में सुधीर यादव ने पार्टी से दिया इस्तीफा
वहीं, भाजपा की मुश्किलें लगातार बढ़ते जा रही है। बंडा से टिकट की दावेदारी कर रहे सुधीर यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने यहां से वीरेंद्र सिंह लंबरदार को प्रत्याशी बनाया है। यादव को टिकट नहीं मिलने पर उनके पिता पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा था कि भाजपा का हाईकमान बहुत विचित्र स्थिति में है। अंधा बहरा और पूरी तरह तानाशाह है। उन्होंने चुनाव में किसी का प्रचार नहीं करने की बात कही। वहीं, सुधीर यादव के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें भी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed