फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: CM Shivraj reached Sanchi-Mauganj, took a jibe at Congress, thousands of pieces of heart fell, on

MP Election: सांची-मऊगंज पहुंचे CM शिवराज, कांग्रेस पर कसा तंज-दिल के टुकड़े हजार हुए एक यहां गिरा एक वहां गिरा

Sun, 22 Oct 2023 11:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन/मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन/मऊगंज Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 11:24 PM IST
सार

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस में कपड़ा फाड़ प्रतियोगिता चल रही है। पोस्टर फाड़े जा रहे हैं। कांग्रेस की हालत तो ऐसी हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए एक यहां गिरा एक वहां गिरा। 

विज्ञापन
MP Election: CM Shivraj reached Sanchi-Mauganj, took a jibe at Congress, thousands of pieces of heart fell, on
सीएम शिवराज ने सांची और मऊगंज में सभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सांची और मउगंज जिले के हनुमना में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस में कपड़ा फाड़ प्रतियोगिता चल रही है। पोस्टर फाड़े जा रहे हैं। कांग्रेस की हालत तो ऐसी हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए एक यहां गिरा एक वहां गिरा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी में इंसान, सांप, बंदर, चीटी सभी एक पेड़ पर चढ़ जाते हैं, लेकिन वो पेड़ पर लड़ते नहीं हैं, यहां तो पेड़ पर भी लड़ाई चल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि मोदी जी जनता के हीरो हैं। मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ रही है। 
विज्ञापन


सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में कोई नेता गड़बड़ करता था तो वह कभी जेल नहीं जाता था, लेकिन अब किसी ने पाप किया है तो उसे जेल जाना पड़ेगा। ये नरेन्द्र मोदी जी की सरकार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब मध्यप्रदेश में K कांग्रेस हो गई है, यानी कमलनाथ जी की कांग्रेस। वही सर्वे कर रहे हैं, वही टिकट बांट रहे हैं। टिकट में गड़बड़ हो तो वह कहते हैं कि दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो, कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं कपड़े फाड़ रहे हैं, पुतले जला रहे हैं। दशहरे से पहले ही कांग्रेस में पुतले जल रहे हैं। कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड बना लिया है। जैसे महाराष्ट्र में शिवसेना, दो हिस्सों में बट गई वैसे ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दो फाड़ हो गए हैं। कमलनाथ जी ने तो इंडी गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया है, अब वह कह रहे हैं “अखिलेश-वखलेश” अपने गठबंधन के लिए ही ऐसी भाषा का वह इस्तेमाल कर रहे हैं। मुझे तो समझ में नहीं आता मध्य प्रदेश में किसकी कांग्रेस है। सोनिया गांधी या मल्लिकार्जुन खरगे की कांग्रेस है, या कमलनाथ की कांग्रेस है। यहां तो ना गठबंधन का कोई भविष्य है और ना ही कांग्रेस का कोई भविष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ से मांगा जवाब
शिवराज ने कहा कि हम वादे नहीं काम कर रहे हैं और जो काम कर रहे हैं उसे बता रहे हैं। कांग्रेस रोज झूठे वादे करती है। उन्होंने मोहब्बत की दुकान नहीं बल्कि झूठ की दुकान खोल रखी है। रोज झूठ परोस रहें हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि यह दूसरा महाझूठ पत्र तो ले आए, लेकिन पहले वचन पत्र का क्या हुआ। कांग्रेस ने कहा था कर्ज माफ करेंगे लेकिन सभी का कर्ज माफ क्यों नहीं किया इसका जवाब दो कमलनाथ। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा था किसानों को फसलों पर समर्थन मूल्य पर बोनस देंगे। एक पैसा बोनस देने का काम नहीं किया, इसका जवाब दो कमलनाथ। उन्होंने कहा था कि ग्राम सभा की सिफारिश के आधार पर फसल बीमा योजना का लाभ देंगे, फसल बीमा योजना का लाभ देना तो दूर आरबीसी 6(4) का लाभ भी किसानों को तब नहीं दिया जब उनकी फसलें बाढ़ और अतिवृष्टि में पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी, इसका भी जवाब दो कमलनाथ। कांग्रेस ने तो एक महापाप और किया है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा जो दिल्ली से आना था, जो प्रधानमंत्री जी भेजते हैं, उसकी सूची तक केंद्र को नहीं दी और इसलिए लाखों किसानों को किसान सम्मान निधि से वंचित करने का बड़ा पाप भी कांग्रेस ने किया है।   


मऊगंज के हनुमना में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महाष्टमी के दिन भी उमड़े जनसैलाब को लेकर कहा कि मैं बहनों के प्रेम को प्रणाम करता हूं कि आज अष्टमी है, आज के दिन भी वह इतनी संख्या में मुझे सुनने आई हैं। उन्होंने कहा कि गरीब किसानों के बेटा-बेटियों के लिए हम सीएम राइज स्कूल बना रहे हैं। यह सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाकर दूंगा। मेडिकल, इंजिनियरिंग में एडमिशन होने पर फीस माता-पिता नहीं मामा भरवाएगा। बच्चों के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा, सज्जन शक्तियों का संरक्षण करने वाली है। जनता का हक मारने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं। हम सभी वर्ग के गरीबों, किसानों, नौजवानों सभी को न्याय देंगे, सभी की सेवा करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed