फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Before voting, Shivraj worshiped Mother Narmada, Kamal Nath took blessings of Hanumanji.

MP Election: मतदान से पहले शिवराज ने बुधनी में मां नर्मदा को पूजा, छिंदवाड़ा में कमलनाथ का हनुमानजी को नमन

Thu, 16 Nov 2023 09:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 09:22 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले दिनभर मतदान के दिन के प्रबंधन की रणनीति बनाई। इसके बाद बुदनी में मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में हनुमानजी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
MP Election: Before voting, Shivraj worshiped Mother Narmada, Kamal Nath took blessings of Hanumanji.
शिवराज ने नर्मदा पूजा की तो कमलनाथ ने हनुमानजी से आशीष लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले भाजपा और कांग्रेस ने दिनभर मतदान के दिन के प्रबंधन की रणनीति बनाई। इसके बाद बड़े नेताओं ने शाम को पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिनभर पदाधिकारियों के साथ के साथ हर सीट का फीडबैक लिया। साथ ही मतदान के दिन के प्रबंधन के लिए रणनीति बनाई। भाजपा के दिग्गज नेता हर जिले और सीट में अपने कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा लोगों को घरों से निकाल कर मतदान करने की रणनीति बनाते रहे। वहीं, कमलनाथ भी छिंदवाड़ा से सभी पदाधिकारियों के साथ मतदान के दिन के लिए रणनीति बनाते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक सभी विधानसभा सीटों पर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक का दौर चलता। राजनीतिक दलों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समर्थित मतदाताओं को घरों से निकालकर मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सुबह से जुटने को कहा है। वहीं, देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी पहुंची। उन्होंने बुधनी घाट में मां नर्मदा का पूजन एवं दीप दान किया। उन्होंने जनता से मतदान करने की अपील भी की।


कमलनाथ ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना 
वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ भी परिवार के साथ सिमरिया स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने हनुमाद मंदिर में पूजा अर्चना की। हनुमान जी से प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed