फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 Women will get 35 percent reservation in government jobs notification issued

MP Election 2023: सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण, नोटिफिकेशन जारी

Wed, 04 Oct 2023 03:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Oct 2023 03:54 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दल 'आधी आबादी' को साधने में जुटे हैं। इसी कड़ी में शिवराज सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Women will get 35 percent reservation in government jobs notification issued
महिलाओं को मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए आरक्षण 35 प्रतिशत करने का एलान किया था। इसका लाभ वन विभाग को छोड़कर सभी विभाग में मिलेगा। अभी तक महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था। सरकार ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान नियम 1995 में किया था।

विज्ञापन


हालांकि, शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए 50 पद आरक्षित है। वहीं पुलिस में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। बाकी सरकारी पदों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत के हिसाब से आरक्षण का लाभ दिया जा रहा था। इसे शिवराज सरकार का महिलाओं को आत्मनिभर और सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी योजनाएं महिलाओं के लिए
शिवराज सरकार ने प्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू की है। इसमें 1.31 करोड़ महिलाओं को 1,250 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र नहीं होने वाली महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला आवास योजना शुरू की गई है।



वहीं, उज्ज्वला योजना की हितग्राही, लाड़ली बहना योजना और विशेष पिछड़ी जाति की महिलाओं बेगा, भरिया और सहरिया को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed