फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Voices of protest raised from the first list of Congress, resignation of many

MP Election 2023: कांग्रेस की पहली सूची से ही उठे विरोध के सुर, उपाध्यक्ष अजय यादव सहित कई के इस्तीफे

Sun, 15 Oct 2023 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 04:00 PM IST
सार

कांग्रेस ने आज अपने 144 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। सूची जारी होने पर नाराज और दुखी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी कई विधानसभा सीटों पर विरोध देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर पार्टी के बड़े नेता रूठों को मनाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023: Voices of protest raised from the first list of Congress, resignation of many
Congress - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची आते ही पार्टी में विरोध के सुर भी फूट पड़े हैं। टिकट न मिलने से नाराज नेताओं और उनके समर्थकों के इस्तीफे देने का सिलसिला सा शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आज अपनी पहली सूची जारी कर 144 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम सामने कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस में नाराज नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं। टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा, ग्वालियर की ग्रामीण, सतना की नागोद के साथ ही बिजावर, दतिया, डबरा और पवई जेसी कई सीटों पर प्रत्याशी का विरोध नजर आया है। 
विज्ञापन


ग्वालियर ग्रामीण
जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के लिए साहब सिंह गुर्जर के नाम का एलान किया। इससे नाराज होकर कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कल्याण सिंह व उनके भाई केदार सिंह ने पार्टी ने इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन


टीकमगढ़, खरगापुर
टीकमगढ़ की खरगापुर सीट से टिकट के लिए दावा कर रहे कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। टिकट न मिलने से नाराज यादव ने पिछड़े वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने यहां चंदा सिंह गौर को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतना, नागौद 
नागोद में कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह सिप्पू ने भी इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही उचेहरा किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह ने नाराजगी के चलते अपने पद से दिया इस्तीफा। ये सभी यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी न बनाए जाने से दुखी हैं। कांग्रेस ने यहां रश्मि पटेल को मैदान में उतार दिया है।

बिजावर
बिजावर में सेवा दल के राजेश शर्मा ने भी नाराज होकर पार्टी छोड़ दी। वे रेत कंपनी चलाने वाले चरण सिंह यादव को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं। इसके साथ ही दतिया में अवधेश नायक के ख़िलाफ़ भी नारेबाज़ी देखने को मिली। वहीं डबरा के उम्मीदवार के खिलाफ पहले से ही कार्यकर्ता अपना आक्रोश दिखा चुके हैं। आगामी दिनों में उनका विरोध खुलकर सामने आ सकता है। पवई में कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज दिखाई दिए।

नरियावली
इधर, नरियावली विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित पर नाराजगी सामने आई है। टिकट न मिलने पर शारदा खटीक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की घोषित पॉलिसी है कि तीन बार हारे हुए व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाएगा। बावजूद इसके यहां से सुरेन्द्र चौधरी को टिकट दिया गया है। जिसके विरोध स्वरूप मैंने इस्तीफा दे दिया है। 

MP Election 2023: Voices of protest raised from the first list of Congress, resignation of many
उज्जैन में विरोध में पुतले जलाए गए। - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन में फूंके पुतले
उज्जैन उत्तर विधानसभा मे कांग्रेस से माया त्रिवेदी का टिकट होते ही कांग्रेस में बगावत का दौर शुरू हो गया है। माया त्रिवेदी के कई जगहों पर पुतला जलाया गया है। कांग्रेस ने उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से माया त्रिवेदी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके चलते कई दावेदारों और उनके समर्थकों में नाराजगी है। उज्जैन उत्तर विधानसभा की प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी का कंठाल, कोयला फाटक, आगर नाका और कांग्रेस ऑफिस सहित कई जगह पुतले जलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed