{"_id":"6533eb8fb4c4b8c7290c5abb","slug":"mp-election-2023-vd-sharma-says-on-bjp-list-tickets-given-to-those-who-make-history-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: बीजेपी की सूची पर बोले वीडी शर्मा, इतिहास बनाने वालों को दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: बीजेपी की सूची पर बोले वीडी शर्मा, इतिहास बनाने वालों को दिया टिकट
Sat, 21 Oct 2023 08:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Oct 2023 08:47 PM IST
सार
MP Election 2023: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने 26 साल के युवा को भी मनावर विधानसभा से मौका दिया है। सूची में युवाओं और प्रतिभाशाली कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए हैं। पीएम मोदी के मन में एमपी, एमपी के मन में पीएम मोदी हैं।
विज्ञापन
बीजेपी की प्रेस वार्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजेपी ने जो 92 नाम के प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी की है, उसमें युवा, अनुभव और ऐसे कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है जो अच्छे कार्यकर्ता के साथ-साथ सामाजिक कल्याण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। यह बात शनिवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा की पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार पार्टी ने ऐसे कार्यकर्ताओं को मौका दिया है जो इतिहास बनाएंगे। 26 साल के नौजवान शिवराम कन्नौज को मनावर से टिकट दिया गया है, जो अच्छी नौकरी कर रहा थे, लेकिन वो समाज कल्याण के लिए कुछ करना चाहते थे।
विज्ञापन
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की जनता से स्नेह रखते हैं। मध्यप्रदेश की जनता के मन में पीएम मोदी और पीएम मोदी के मन में मध्यप्रदेश की जनता है। सूची जो जारी हुई, उसके लिए हमारे नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और गृहमंत्री अमित शाह का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि सूची के अंदर ऐसे लोगों को टिकट दिया है कि जो प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ समाज कल्याण की दिशा में काम करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
6 करोड़ 98 लाख हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारे प्रत्याशी और कार्यकर्ता विकास और जनकल्याण का झंडा लेकर प्रदेश के 64 हजार 523 बूथ पर जाएंगे और प्रचंड जीत के साथ इतिहास बनाएंगे। शर्मा ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदेश के साढ़े नौ करोड़ लोगों में से छह करोड़ 98 लाख हितग्राहियों को मिल रहा है।
विज्ञापन
