फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 VD Sharma attacks Congress says Congress hand is with Hamas and Jihadis

MP Election 2023: वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- Congress का हाथ हमास और जेहादियों के साथ

Tue, 10 Oct 2023 04:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 04:47 PM IST
सार

MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा कर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जहां पीएम मोदी इजराइल के साथ हैं, वहीं कांग्रेस हमास के साथ है।

विज्ञापन
MP Election 2023 VD Sharma attacks Congress says Congress hand is with Hamas and Jihadis
बीजेपी की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में निंदा करने के स्थान पर हमलावरों के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर यह साबित किया है, कांग्रेस का हाथ जेहादियों के साथ है। ये कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है, जब आतंकवाद, नक्सलवाद और जेहादियों का समर्थन कांग्रेस ने किया हो। कांग्रेस समय-समय पर ऐसा करती आई है। कांग्रेस का यह कृत्य दुर्भागपूर्ण है। देश की 140 करोड़ जनता कांग्रेस के इस कृत्य की आलोचना कर रही है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जिन्हें भारत में कोई नहीं सुनता वे विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने का काम करते हैं। कर्नाटक में भी सिमी जैसे संगठन का समर्थन किया था।

विज्ञापन


वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश पर हमला करने वाले के पक्ष में हमेशा खड़ी नजर आती है। कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने बटाला हाउस इनकाउंटर पर आंसू बहाए थे। राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग को गले लगाने जाते हैं। कसाब यासीन मलिक जैसे लोगों को कांग्रेस समर्थन देती है। जाकिर नाइक जैसे लोगों से कांग्रेस ने चंदा लिया। दिग्विजय उन्हें शांतिदूत कहते हैं। कांग्रेस नेता कहते हैं, इससे ज्यादा डर हिंदुत्व से लगता है। इजरायल की इस दुख की घड़ी में जब पीएम नरेंद्र मोदी उनके साथ खड़े हैं तो और कांग्रेस हमास के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


महापुरुष को याद करते तो अच्छा होता
राहुल गांधी के आदिवासी और वनवासी अलग होने के बयान पर वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों में अभी भी अंग्रेजों का डीएनए है। इसीलिए वह फूट डालो शासन की नीति पर काम करते हैं। शहडोल में खड़े होकर किसी जनजाति महापुरुष को नमन करते तो अच्छा लगता पर आपने कभी उनके उत्थान के लिए काम नहीं किया। इस समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हमेशा बीजेपी ने काम किया है। इसी धरती से राष्ट्रपति महोदय ने पेसा एक्ट लागू करके उन्हें अधिकार दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की जातिगत जनगणना पर वीडी ने कहा कि हम जोड़ने का काम करते हैं। वह तोड़ने का काम करते हैं। वह फूट डालो शासन करने की नीति पर काम करती है। बीजेपी ने जो गुड गवर्नेंस दी है, इससे कांग्रेस बौखलाई है। एमपी में बढ़ते महिला अपराधो पर शर्मा ने कहा कि इसी एमपी में महिला और बच्चियों के साथ गलत काम करने वाले अपराधियों को फांसी पर लटकाने का कानून लागू करने वाला पहला राज्य है। बेटियों को अभिशाप से अभिमान बनाने का काम हमारी सरकार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed