फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Suspense remains on Scindia contesting elections, Maharaj clarifies on speculations of not c

MP Election 2023: सिंधिया के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस कायम, नहीं लड़ने की अटकलों पर महाराज की आ गई सफाई

Fri, 13 Oct 2023 01:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 13 Oct 2023 01:54 PM IST
सार

भाजपा के तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को प्रत्याशी बनाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भी चुनाव लड़ने की सियासी गलियारों में चर्चा हो गई है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Suspense remains on Scindia contesting elections, Maharaj clarifies on speculations of not c
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के द्वारा निकाली जन आशीर्वाद यात्रा के पोस्टर में 12 नेताओं की तस्वीर लगाई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को छोड़कर बाकी प्रदेश के 10 बड़े नेता थे। इसमें से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट दे दिया है। अब बाकी चार नेता केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र खटिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा और राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। 
विज्ञापन

इसमें सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की है। गुरुवार को भोपाल में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक के बाद चर्चा चली कि बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वयं चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। इस पर तुंरत उनके कार्यालय से बयान जारी कर तथ्य को आधारहीन और फर्जी बताया गया। इसके बाद फिर उनके चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जाने लगे। पार्टी सूत्र सिंधिया के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना बहुत कम होने की बात कह रहे है। हालांकि अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व को लेने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन

 
राजघराने के किसी पुरुष ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा 
सिंधिया राजघराने का अब तक का इतिहास है कि किसी पुरुष ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया ने भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। सिंधिया राजघराने से ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया मध्य प्रदेश और वंसुधरा राजे सिंधिया राजस्थान से विधानसभा का चुनाव लड़ते आई है। ऐसे में सियासी जानकारों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व के दबाव में ही वह चुनाव लड़ने के लिए राजी हो सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलें 
ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाने को लेकर पार्टी में विचार होने की कई दिनों से चर्चा चल रही थी। इसके बाद अचानक शिवपुरी से विधायक और शिवराज सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बुआ के भतीजे के लिए सीट छोड़ने को लेकर अटकलें शुरू हो गई। उनके समर्थक भी शिवपुरी से चुनाव लड़ने के लिए कह चुके है। वहीं, भाजपा ने अभी इस सीट पर किसी को प्रत्याशी भी नहीं बनाया है। 
 
समर्थक चाहते है कि सिंधिया चुनाव लड़े
भाजपा 2023 का विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व के साथ लड़ रही है। इसलिए इस बार किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। अलग-अलग क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के दावेदारों को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे उनके कार्यकर्ता अपने नेता को चुनाव जीतने पर अगला मुख्यमंत्री मान कर चल रहे है। वहीं, सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से कई बार उनके समर्थक मांग कर चुके है कि महाराज को सीएम बनाया जाए। इसलिए अब उनके समर्थक सिंधिया को प्रदेश की 230 में से किसी भी सीट पर चुनाव मैदान में उतारने की बात तक कर रहे है। 


136 प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है भाजपा 
भाजपा अब तक 230 में से 136 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर चुकी है। भाजपा को अब 67 विधायकों और हारी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान करना है। अभी भजपा ने शिवपुरी सीट पर भी किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। वहीं, 8 मंत्रियों के टिकट भी रोके है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 15 अक्टूबर को दिल्ली में होनी है। जिसके बाद कभी भी प्रत्याशियों की सूची आ सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed