फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Kamal Nath said that tickets have been given only to the candidates who hold public meetings

MP Election 2023: कमलनाथ बोले- जिनमें निस्वार्थ भाव से जनसेवा का व्रत लेने का संकल्प, उन्हें ही दिया टिकट

Mon, 16 Oct 2023 11:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 11:25 AM IST
सार

MP Election 2023: कांग्रेस ने रविवार को 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कमलनाथ ने इन्हें मप्र के भविष्य-निर्माता बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सूची थोपी गई है जबकि हमारी सूची लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप बनी है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Kamal Nath said that tickets have been given only to the candidates who hold public meetings
PCC चीफ कमलनाथ । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जिनमें निस्वार्थ भाव से जन सेवा का व्रत लेने का संकल्प है, उन्हीं को हमने टिकट दिया है। कमलनाथ ने कांग्रेस की पहली सूची के बाद ट्वीट कर अपनी यह प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नहीं, मप्र के भविष्य-निर्माताओं की सूची जारी की है। इस सूची से मप्र की जनता को सकारात्मक रूप से ये सूचित किया गया है कि जिनमें निःस्वार्थ भाव से जनसेवा का व्रत लेने का संकल्प है, उन्हें ही जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए आम जनता व कार्यकर्ताओं के कहने पर ये अवसर दिया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने रविवार को नवरात्रि के पहले दिन 144 प्रत्याशियो की प्रथम सूची जारी की है। 
विज्ञापन


भाजपा की सूची थोपी हुई है
नाथ ने ट्वीट किया कि कांग्रेस की लिस्ट इस मायने में भाजपा से अलग है कि कांग्रेस की लिस्ट लोकतांत्रिक है क्योंकि ये संगठन के अंतिम पायदान तक के कार्यकर्ता की सलाह को सम्मान देते हुए बनी है। इसकी दिशा लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप नीचे-से-ऊपर की ओर है। जबकि भाजपा की लिस्ट ऊपर-से-नीचे थोपी गयी है। ये एकाधिकारिता के अहंकार से चुनाव लड़ने का आदेश है और भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अपमान, इन अर्थों में भाजपा की सूची अलोकतांत्रिक है। कांग्रेस जनता की सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नाराजगी न बढ़ा दे ये बयान
कहा जा रहा है कि कमलनाथ का यह बयान कांग्रेस के नाराज नेताओं को और नाराज कर सकता है। दरअसल सूची आने बाद कई सीटों पर विरोध दिखाई दे रहा है। पुतला दहन के साथ ही टिकट के दावेदार कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। ऐसे में कमलनाथ का ये कहना कि जिनमें निःस्वार्थ भाव से जनसेवा का व्रत लेने का संकल्प है, हमने उन्हें ही टिकट दिया है। नाराज नेताओं को और नाराज कर सकता है।


बीजेपी बोली- नाथ ने छिड़का जख्मों पर नमक 
कमलनाथ के बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि इसे कहते हैं चोरी और सीना जोरी। नाथ जी कह रहे हैं कि हमने नि:स्वार्थ भाव से जन सेवा करने वालों को टिकट दिया है, हमारी सूची लोकतांत्रिक है। अब इससे बड़ी हास्यास्पद बात और क्या हो सकती है। नाथ जी आप यह भी बता दें कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति सहित आपने जिन पांच विधायकों के टिकट काटे हैं, क्या यह लोग स्वार्थ से राजनीति कर रहे थे। जिन योग्य लोगों को दरकिनार कर आपने अयोग्य लोगों को प्रदेश भर में टिकट दिए हैं क्या वह सारे योग्य लोग स्वार्थ भावना से कांग्रेस में काम कर रहे थे। बिजावर से लेकर इंदौर के क्षेत्र क्रमांक 4 तक जो डील के मामले सामने आए हैं, क्या इस तरह की लोकतांत्रिक सूची आपने बनाई है।

आपकी सूची में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को, महिला उत्पीड़न वाले लोगों को, संत समाज का अपमान करने वालों को, एक ही परिवार के लोगों को, भ्रष्टाचारियों को, सवर्ण  समाज को गाली बकने वालों को, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को टिकट दिए गए हैं, क्या यही आपकी लोकतांत्रिक सूची है। नाथ जी आपने ऐसा कहकर जिन योग्य लोगों का आपने हक मारा है, जिन्हें टिकट से वंचित किया है, उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया हैं। शायद नागौद के यादवेंद्र सिंह जी ने ठीक ही कहा है कि आप अहंकार के मद में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed