फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Independent MLA Pradeep Jaiswal from Warasivani joins BJP, CM Shivraj gives membership

MP Election 2023: वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल BJP में हुए शामिल, सीएम शिवराज ने दिलाई सदस्यता

Sun, 15 Oct 2023 10:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 Oct 2023 10:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा जिताऊ उम्मीदवारों को अपने खेमे में शामिल करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बालाघाट की वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को रविवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
MP Election 2023: Independent MLA Pradeep Jaiswal from Warasivani joins BJP, CM Shivraj gives membership
वारासिवनी से निर्दलीय विधायक ने ली भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी से विधायक प्रदीप जायसवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बालाघाट से विधायक गौरी शंकर बिसेन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार कांग्रेस से विधायक थे। 2013 में उनको भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल ने हरा दिया। इसके बाद 2018 में कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल को चार हजार वोटों से हरा दिया। 

विज्ञापन

जिसकी सरकार उसको समर्थन 
जायसवाल ने प्रदेश में जिसकी सरकार बनी उसको निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना समर्थन दिया। 15 माह की कांग्रेस की सरकार में उनको कैबिनेट मंत्रीभी बनाया गया। हालांकि सरकार गिरने के बाद जायसवाल ने भाजपा सरकार को अपना समर्थन दे दिया। 

विज्ञापन

खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया
प्रदेश की भाजपा सरकार ने उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया। अब चुनाव के पहले पार्टी उनको वारासिवनी से अपना प्रत्याशी बना सकती है। इसलिए उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed